फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में मना नो कार डे, कार के बजाए सायकल व ई रिक्शा से निकले लोग

Mon, 22 Sep 2025 09:34 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नो कार डे की पूर्व संध्या पर रविवार को 56 दुकान क्षेत्र में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। लोगों से कलाकारों ने सोमवार को कार के बजाए अन्य विकल्पों से यात्रा करने के लिए कहा। सोमवार को पलासिया से राजवाड़ा तक साइकलोथाॅन का आयोजन भी किया गया ।
विज्ञापन
मेयर ने चलाई सायकल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में हर साल 22 सितंबर को नो कार डे मनाया जाता है। सप्ताह की शुरुआत के पहले दिन ज्यादातर शहरवासी घरों से निकले, लेकिन वे कारों के बजाए दोपहिया वाहन या सायकल पर नजर आए। गीताभवन से पलासिया क्षेत्र तक का हिस्सा कार फ्री जोन बनाया गया। यहां कारें नजर नहीं आई। शहर के अन्य हिस्सों में भी काफी कम कारों को उपयोग किया गया। नो कार डे को मनाने का उद्देश्य पर्यावरण मित्र साधनों  को महत्व देना और ईधन की बचत करना है।

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़े: Indore News: चूहाकांड फिर गरमाया, बच्ची की अस्थियां लेकर परिजन प्रदर्शन करने एमवाय अस्पताल पहुंचे


सोमवार सुबह मेयर पुष्य मित्र भार्गव एमआईसी मेंबरों के साथ सायकल पर निकले।  वे बीआरटीएस पर लोगों को उत्साहवर्धन करतेे रहे। निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव सुुुबह छह बजे निगम अफसरों के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड के दौरे पर गए। इसके लिए उन्होंने बस का उपयोग किया। मंत्री तुलसी सिलावट सुबह हनुमान मंदिर के दर्शन करने जाते हैं। इसके लिए उन्होंने ई रिक्शा मंगाया और पत्नी के साथ मंदिर पहुंचे। हाईकोर्ट के कुछ जज भी अपने घरों से कार के बजाए पैदल निकले और कोर्ट पहुंचे।  

विज्ञापन

 

बीते कुछ वर्षों से यह आयोजन नगर निगम शहरवासियों के साथ मिलकर करता आ रहा है। वर्ष 2023 में एक दिन में 80 हजार लीटर ईधन बचत हुई थी और वायु गुणवत्ता सूचकांक भी 18 प्रतिशत सुधरा था। इसके बाद हर साल 22 सितंबर को नो कार डे के दौरान ईधन की बचत हुई।

विज्ञापन

निगमायुक्त बस में पहुंचे दौरा करने। - फोटो : अमर उजाला
नो कार डे की पूर्व संध्या पर रविवार को 56 दुकान क्षेत्र में संगीत संध्या का आयोजन किया गया। लोगों से कलाकारों ने सोमवार को कार के बजाए अन्य विकल्पों से यात्रा करने के लिए कहा। सोमवार को पलासिया से राजवाड़ा तक साइकलोथाॅन का आयोजन भी किया गया। इसमें शहरवासियों व अफसरों ने हिस्सा लिया। निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव सुबह छह बजे अफसरों के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड का दौरा करने निकले। इसके लिए उन्होंने कार के बजाए बस का उपयोग किया। शहर में रोज की तुलना में काफी कम कारें सोमवार को नजर आई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें