फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर बायपास की सर्विस आधी अधूरी, उस पर भी अनगिनत गड्ढे; हादसों के रूप में खामियाजा भुगत रही जनता

Sun, 21 Sep 2025 03:02 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वर्ष 2008 में जब फोरलेन बायपास को छह लेन करने का फैसला लिया गया था तो कुछ हिस्सों में ही सर्विस लेन बनाई गई थी। इसका काफी विरोध भी हुआ था,क्योकि इंदौरवासियों को सर्विस रोड नहीं होने से टोल रोड पर जाना पड़ता था और टैक्स चुकाना पड़ता था।
विज्ञापन
इंदौर देवास रोड अर्जुन बड़ोद बायपास के पास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर का मान सफाई को लेकर भले ही देश में बढ़ा है, लेकिन दूसरे शहरों के लोग जब इंदौर शहर से गुजरते हैं तो बायपास और सर्विस रोड के गड्ढे शहर की छवि खराब करते हैं। सफाई में आगे रहने वाला शहर सड़क के गड्ढों के मामले में भी आगे है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News : बायपास पर फिर लगा लंबा जाम, पांच घंटे तक फंसे रहे वाहन; क्रेन की मदद से यातायात खोला गया

40 किलोमीटर लंबे राऊ-इंदौर-देवास बायपास के दोनों तरफ की सर्विस रोड छह लेन निर्माण के समय ही अधूरी बनी थी और उस पर भी गड्ढे हो गए हैं। वो भी हजारों की संख्या में। इस पर न राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ध्यान दे रहा है और न नगर निगम, लेकिन सड़क पर चलने वाली जनता इस गड्ढों को खामियाजा भुगत रही है। 

विज्ञापन

बायपास की सर्विस रोड पर दिख रही चूरी। - फोटो : अमर उजाला

80 करोड़ रुपए दे चुका है एनएचएआई
नगर निगम ने सात साल पहले नर्मदा लाइन बिछाने के लिए बायपास के सर्विस रोड पर खुदाई की थी। तब सर्विस रोड खराब हो गई थी। तीन साल पहले नगर निगम के तत्कालीन निगमायुक्त मनीष सिंह ने सर्विस रोड को फोरलेन करने का फैसला लिया था और डेढ़ सौ से ज्यादा बाधक निर्माण भी तोड़े गए थे। सर्विस रोड नगर निगम ने बनाने का फैसला लिया तो एनएचएआई ने 80 करोड़ रुपये नगर निगम को दिए, लेकिन अभी भी सर्विस रोड नहीं बन पाई। इंदौर में देवगुराड़िया, तेजाजी चौराहा, भंडारी रिसोर्ट वाले हिस्से में सर्विस रोड की हालत बेहद खराब है। गड्ढों के कारण अक्सर हादसे भी होने लगे हैं। 

ये भी पढ़ें- धूल और गड्ढों से नर्क बनी इंदौर-देवास रोड, जिम्मेदार बेफिक्र, जनता परेशान

विज्ञापन

सर्विस रोड पर चलते है भाारी वाहन। - फोटो : अमर उजाला

50 किलोमीटर भी नहीं बनी सर्विस रोड
वर्ष 2008 में जब फोरलेन बायपास को छह लेन करने का फैसला लिया गया था तो कुछ हिस्सों में ही सर्विस लेन बनाई गई थी। इसका काफी विरोध भी हुआ था, क्योंकि इंदौरवासियों को सर्विस रोड नहीं होने से टोल रोड पर जाना पड़ता था और टैक्स चुकाना पड़ता था। 40 किलोमीटर के बायपास पर दोनों तरफ कुल 80 किलोमीटर सर्विस रोड बनना थी, लेकिन 50 किलोमीटर सर्विस रोड भी ठीक से नहीं बनी। छह लेन बायपास पर तीन स्थानों पर ब्रिज बनने से अब सर्विस रोड पर भारी वाहन चल रहे हैं। इस कारण सर्विस रोड की हालत और खराब हो गई है।

कुछ हिस्सों में निर्माण किया है
सर्विस रोड का निर्माण कुछ हिस्सों में शुरू किया है। हमने बेस बनाया है। ब्रिज निर्माण के कारण भारी वाहनों की आवाजाही भी सर्विस रोड पर हो रही है। इस कारण निर्माण कुछ हिस्सों में नहीं हो पाया है। नगर निगम दोनों तरफ सर्विस रोड भी चौड़ी बनाएगा। -राजेंद्र राठौर, जनकार्य समिति प्रभारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें