फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर को मिलने जा रहा नया जंगल, देवगुराड़िया में बनेगा मिनी फॉरेस्ट

Wed, 14 Jan 2026 08:13 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में वन विभाग द्वारा नया मिनी फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा। 20-20 हेक्टेयर के दो सेक्टर में चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण कर जंगल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
देवगुराड़िया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरवासियों को हरियाली की दिशा में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वन विभाग द्वारा देवगुराड़िया क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच एक नया जंगल यानी मिनी फॉरेस्ट विकसित किया जाएगा। आने वाले कुछ वर्षों में यह क्षेत्र हरियाली से आच्छादित होकर इंदौर के लिए नया प्राकृतिक आकर्षण बनेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
मंत्री विजयवर्गीय का क्षेत्र अपराध में भी नंबर वन रहा, पिछले साल बाणगंगा में 1749 केस दर्ज हुए


नए साल में शुरू हुआ मिनी फॉरेस्ट का काम
वन विभाग ने इस नए साल की शुरुआत के साथ ही देवगुराड़िया क्षेत्र में मिनी फॉरेस्ट विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रोजेक्ट चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में चयनित भूमि पर पौधरोपण का कार्य किया जाएगा, जिसके बाद दूसरे चरण में विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


20-20 हेक्टेयर के दो मिनी फॉरेस्ट होंगे विकसित
वन विभाग की योजना के तहत देवगुराड़िया क्षेत्र में 20-20 हेक्टेयर के दो अलग-अलग सेक्टर में मिनी फॉरेस्ट विकसित किए जाएंगे। पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे धीरे-धीरे यह इलाका घने जंगल का स्वरूप ले सके।

83 हेक्टेयर भूमि पर होगा फॉरेस्ट प्रोजेक्ट का विस्तार
वन मंडल इंदौर के अनुसार देवगुराड़िया क्षेत्र में पहाड़ियों के बीच राजस्व विभाग की जमीन उपलब्ध है, जो वर्तमान में पुलिस प्रशासन के अधीन है। लगभग 83 हेक्टेयर भूमि फायरिंग रेंज के लिए सुरक्षित है। पुलिस और जिला प्रशासन के सहयोग से इसी क्षेत्र के 20-20 हेक्टेयर हिस्से में वन विभाग द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे। इस परियोजना की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन


शहर को मिलेगा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का लाभ
नए मिनी फॉरेस्ट के विकसित होने से न केवल इंदौर की हरियाली बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता और शुद्ध हवा को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में यह क्षेत्र शहरवासियों के लिए प्राकृतिक विरासत के रूप में विकसित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें