फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्णिका घाट: देवी अहिल्या की प्रतिमा तोड़ी, पाल समाज ने किया विरोध; इंदौरवासी भी नाराज

Tue, 13 Jan 2026 11:48 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

काशी के मर्णिकर्णिका घाट को तोड़ा जा रहा है। ये काम मशीनों से हो रहा है। घाट के पुनरुद्धार का काम बेतरतीव तरीके से हो रहा है। इसकी वजह से पाल और मराठीभाषी परिवार गुस्से में हैं। उन्होंने 300 साल पुराने घाट को तोड़ने का विरोध किया है।
विज्ञापन
मशीनों से काशी का मणिकर्णिका घाट तोड़ा गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी में देवी अहिल्या द्वारा बनाए गए मणिकर्णिका महाश्मशान घाट को प्रशासन ने तुड़वा दिया है। घाट पर लगी देवी अहिल्या की प्रतिमा भी तोड़ दी गई है। इससे नाराज काशी के मराठीभाषी और पाल समाज के लोग विरोध दर्ज कराने मौके पर पहुंचे। जब इसकी जानकारी इंदौर के मराठीभाषियों को मिली तो उन्होंने इसका विरोध जताया है। दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इसे लेकर एक आंदोलन की तैयारी भी की जा रही है। इस मसले पर 15 जनवरी को एक बैठक भी आयोजित की गई है।

ये भी पढ़ें: मणिकर्णिका से मिलीं मूर्तियां और कलाकृतियां संरक्षित, डीएम बोले- किसी मंदिर को नुकसान नहीं हुआ

घाट के पुनर्विकास के नाम पर कार्यदायी संस्था ने पत्थरों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्हें तोड़ने के लिए भी पोकलेन की मदद ली गई। मलबा देख पाल और मराठीभाषी परिवार मौके पर पहुंचे और उन्होंने 300 साल पुराने घाट के बेतरतीब तरीके सेे तोड़ने का विरोध जताया।

ये भी पढ़ें मणिकर्णिका घाट के वायरल वीडियो को लेकर क्या बोले अपर नगर आयुक्त, VIDEO

इसकी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। पूर्व पार्षद सुधीर देड़गे ने कहा कि देवी अहिल्या ने देश के कई शहरों में घाट और मंदिर बनाए हैं। काशी में घाट तोड़ना गलत है। इसे लेकर धनगर समाज, पाल समाज व अन्य उपजातियों के प्रतिनिधियों की बैठक 15 जनवरी को बुलाई गई है, जिसमें आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें