फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सड़क हादसे में म्यूजिक डायरेक्टर की दर्दनाक मौत, बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन

Wed, 02 Apr 2025 06:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के तेजाजी नगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर अंशुल जोशी की मौत हो गई। वह अपने स्टूडियो से बाइक पर घर लौट रहे थे, जब होटल शेरेटन के सामने किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के तेजाजी नगर में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर अंशुल जोशी की मौत हो गई। वह अपने स्टूडियो से बाइक पर घर लौट रहे थे, जब किसी बड़े वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अंशुल सड़क पर गंभीर हालत में पड़े रहे, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने नंबर के आधार पर अंशुल के एक परिचित को सूचना दी।
विज्ञापन


Indore News: जनप्रतिधि बोले-पलासिया चौराहे से पहले मेट्रो हो अंडरग्राउंड, मंत्री ने किया दौरा

होटल शेरेटन के सामने हुआ हादसा
तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक, अंशुल जोशी (30) लसूडिया इलाके में अपने खुशरंग स्टूडियो से घर, सिल्वर स्प्रिंग जाने के लिए निकले थे। रास्ते में होटल शेरेटन के सामने किसी अज्ञात बड़े वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे, लेकिन आसपास से गुजरने वाले लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया। कुछ देर बाद एम्बुलेंस से उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ढाई साल पहले हुई थी शादी
अंशुल जोशी पेशे से म्यूजिक प्रोडक्शन डायरेक्टर थे और इंदौर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनके दोस्तों के अनुसार, उनकी शादी ढाई साल पहले हुई थी और वह अपने करियर में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। अंशुल का परिवार मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। इस दुर्घटना की खबर सुनते ही उनके परिजन तुरंत इंदौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। बुधवार को अंशुल के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, जिसके बाद उनके परिवार को शव सौंप दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें