फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डॉग्स शेल्टर होम संचालित करेंगी सामाजिक संस्थाएं, निगम ने बुलाए आवेदन

Tue, 10 Feb 2026 07:34 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में आवारा डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनाने की तैयारी तेज हो गई है। नगर निगम ने इनके संचालन के लिए सामाजिक और पशु कल्याण संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं, वहीं शहर में नसबंदी अभियान भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
आवारा डॉग्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इन शेल्टर होम में तय मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके संचालन को लेकर नगर निगम के सामने चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने शहर की सामाजिक और अन्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में निगम की ओर से सूचना जारी की गई है।
विज्ञापन


संस्थाओं से मांगे गए प्रस्ताव
नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सूचना प्रकाशित कर स्पष्ट किया है कि वे संस्थाएं जो शेल्टर होम का संचालन नियम और कायदों के अनुसार कर सकती हैं, वे अपने प्रस्ताव निगम को भेज सकती हैं। शेल्टर होम के संचालन के लिए केंद्र सरकार की तय गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए निगम सामाजिक संस्थाओं और पशु कल्याण से जुड़ी संस्थाओं का सहयोग ले रहा है।

नसबंदी अभियान भी जारी
नगर निगम की ओर से हैदराबाद की एक फर्म की मदद से आवारा डॉग्स की नसबंदी का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत रोज सुबह अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें भेजी जा रही हैं, जो सार्वजनिक स्थानों से आवारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी का कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


20 से अधिक स्थानों पर बनेंगे शेल्टर होम
शहर में करीब 20 से अधिक स्थानों पर डॉग्स के लिए शेल्टर होम बनाए जाने की योजना है। ट्रेंचिंग ग्राउंड सहित कई इलाकों में इसके लिए जगह भी चिन्हित की जा चुकी है और कुछ स्थानों पर काम शुरू हो गया है।

भुगतान विवाद के चलते रुका था अभियान
हाल ही में हैदराबाद की फर्म एनिमल फॉर वेलफेयर सोसायटी ने निगम से भुगतान नहीं मिलने के कारण आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान रोक दिया था। करीब 10 से 15 दिनों तक यह अभियान बंद रहा। बाद में निगम से आंशिक भुगतान मिलने के बाद फर्म ने दोबारा काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें