फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पंजाबी सिंगर करण के शो से पहले निगम की एंट्री, मनोरंजन कर नहीं जमा करने पर किया सामान जब्त

Sat, 21 Mar 2026 06:22 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में पंजाबी सिंगर करण औजला के शो से पहले उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की टीम ने आयोजन स्थल पर धावा बोल दिया। मनोरंजन कर (Entertainment Tax) जमा न करने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए साउंड सिस्टम और अन्य सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
सामान जब्त करते निगमकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी सिंगर करण औजला के शनिवार रात इंदौर में शो से पहले इंदौर नगर निगम की टीम ने कार्यक्रम स्थल पर धमाकेदार एंट्री की और साउंड का सामान जब्त कर ट्रकों में भर दिया। वजह थी शो का मनोरंजन कर नहीं भरना। मौके पर पहुंचकर निगमकर्मी स्टेज पर चढ़े और सामान ट्रक में भरने लगे। इस बीच आयोजकों को इसकी जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुंचे और वजह जानी। हालांकि, बाद में निगम को आयोजकों ने कर राशि का भुगतान किया।

विज्ञापन


पंजाबी पॉप स्टार करण औजला 11 शहरों के म्यूजिकल टूर ‘पी-पॉप कल्चर' पर हैं। उन्होंने शनिवार रात शहर में लाइव परफॉर्म किया। औजला शुक्रवार देर रात इंदौर पहुंच गए थे। आयोजन बायपास स्थित सी 21 ग्राउंड पर हुआ। उन्होंने पहली बार इंदौर में प्रस्तुति दी। 

पहले चुकाना जरूरी है मनोरंजन कर
निगम अधिकारियों ने औजला शो के आयोजकों से कहा कि जितने टिकट बिकते हैं, उसके हिसाब से मनोरंजन कर पहले भरना पड़ता है। शो से पहले निगम को मनोरंजन कर जमा नहीं दिया गया, इसलिए सामान जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। सिंगर के शो से पहले निगम का रवैया देख आयोजक भी हैरान रह गए और उन्होंने टैक्स की राशि पूछी। अफसरों ने टिकटों की बिक्री की गणना कर टैक्स की राशि बताई। शो के लिए न्यूनतम 3 हजार रुपये से अधिकतम 6 लाख रुपये तक के टिकट बिके थे। बाद में टैक्स की राशि जमा की गई गई और फिर रात को आयोजन बायपास पर हुआ।
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले हनी सिंह का शो भी इंदौर में हुआ था और टैक्स जमा किए बगैर ही आयोजक इंदौर से चले गए थे। इसके बाद निगम ने बड़े आयोजनों पर नजर रखना शुरू कर दी। सिंगर दलजीत दोसांज और अरिजित सिंह के शो का टैक्स भी निगम ने वसूला था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें