फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कोचिंग और जिम में जिहादी, बच्चों के मोबाइल चेक करें पैरेंट्स, विधायक ने मंच से दिया बयान

Sun, 05 Oct 2025 10:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला ने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और उनकी कोचिंग व जिम जैसी जगहों पर कड़ी नजर रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां कोई 'जिहादी' तो नहीं है।
विज्ञापन
गोलू शुक्ला - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरे के अवसर पर इंदौर के छावनी क्षेत्र में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला ने एक विवादित बयान दिया है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। मंच से लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने 'जिहादियों के खात्मे' की बात कही और माता-पिता को अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से जताई चिंता, यह 2 चीजें बन रही साइलेंट किलर

दशहरा मंच से दिया विवादित भाषण
जानकारी के अनुसार, छावनी इलाके में आयोजित दशहरा उत्सव में विधायक गोलू शुक्ला मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। यहां उनका साफा बांधकर स्वागत किया गया। इसके बाद जब वे मंच पर संबोधन के लिए आए, तो उन्होंने 'लव जिहाद' का जिक्र करते हुए कहा, "आप सब इन लव जिहादियों से सावधान रहें। हम सब सनातनी हैं, सनातनी रहेंगे और मरते दम तक सनातनी रहेंगे।"
विज्ञापन


माता-पिता को दी बच्चों पर नजर रखने की सलाह
विधायक शुक्ला ने आगे कहा कि माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें। उन्होंने अपील करते हुए कहा, "अपने बच्चों के व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट को चेक करें कि वे किससे बात कर रहे हैं। वे जिस कोचिंग क्लास या जिम में जा रहे हैं, वहां भी यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आसपास कोई जिहादी तो नहीं है।"
विज्ञापन


'जिहादियों का खात्मा करके रहेंगे'
अपने भाषण के अंत में उन्होंने जोर देते हुए कहा, "अगर हम सब मिलकर ध्यान रखेंगे तो निश्चित रूप से हम इन जिहादियों का खात्मा कर देंगे। इन जिहादियों का खात्मा होकर रहेगा।" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें