आस्ट्रेलिया की दो महिला खिलाडि़यों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का नया बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी जब भी बाहर निकले तो वे लोकल आदमी को साथ में लेकर निकले। इस घटना को सभी को सबक की तरह लेना चाहिए। विजयवर्गीय ने एक एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वे कही बाहर गए हुए थे, त उन्होंने फुटबाल खिलाडि़यों के कपड़े फटे हुए देखे थे। लड़कियां खिलाडि़यों को चूम रही थी। कभी कभी खिलाडि़यों को भी उनकी लोकप्रियता का एहसास नहीं होता। खिलाडि़यों को यह घटना एक सबक की तरह लेना चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें:
Indore News: टैक्स सर्वे पर गरमाई राजनीति, मेयर बोले- जनप्रतिनिधियों को विश्वास में नहीं लिया,अराजकता नहीं होगी
पुलिस प्रशाासन ने आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत एक्शन लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। आपको बता दे कि इंदौर के रेडिसन होटल से कैफे जाते समय आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की दो महिला खिलाडि़यों को आरोपी ने सेल्फी लेने के बहाने गलत तरीके से टच किया था। वह उनका पीछा भी करना लगा था। इससे महिला क्रिकेट सहम गई औ रोने लगी।
इस बीच एक कार चालक मदद के लिए रुका और उनसे अकील की बाइक का नंबर नोट दिया। बाइक आरोपी की बहन के नाम पर थी। उसे जब पता चला कि पुलिस उसे खोज रही है तो उनसे मोबाइल फोन बंद कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। इस मामले में एमपीसीए ने भी खेद जताया है और कहा कि इस तरह की घटना से इंदौर की छवि धूमिल हुई है।