फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले अकील पर लगेगी 'रासुका'

Sun, 26 Oct 2025 06:28 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में महिला विश्व कप खेलने आई दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी अकील एक आदतन अपराधी है, जिस पर 8 मामले दर्ज हैं। प्रशासन अब आरोपी के खिलाफ रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में छेड़छाड़ का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप क्रिकेट मैच के लिए इंदौर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ कर शहर का नाम खराब करने वाले आरोपी अकील पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एमआईजी पुलिस ने आरोपी अकील (निवासी आजाद नगर) को घटना के तुरंत बाद कल ही गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने वाला गिरफ्तार, एनएसए लगाने की मांग

आदतन अपराधी है आरोपी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि आरोपी अकील एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और प्राणघातक हमले जैसे गंभीर अपराधों के आठ प्रकरण पहले से ही दर्ज हैं।
विज्ञापन


कोलकाता का मूल निवासी, इंदौर में करता है पेंटिंग
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है और कुछ समय मुंबई में भी रहा है। फिलहाल वह इंदौर के आजाद नगर में किराए के मकान में रहता था और पेंटिंग का काम करता है। उसके पिता सिलाई-कढ़ाई का काम करते हैं।
विज्ञापन


रासुका (NSA) की तैयारी
आरोपी के इस कृत्य के कारण इंदौर का नाम पूरे देश में बदनाम हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन अब आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मूड में है। आरोपी पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। चूंकि उसके खिलाफ सबसे ज्यादा आपराधिक प्रकरण खजराना थाने में दर्ज हैं, इसलिए वहीं से रासुका का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें