फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेडिकल कॉलेज की रैगिंग पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव को टैग की, तुरंत पहुंचे अधिकारी

Wed, 18 Dec 2024 06:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत जांच कमेटी बनाई और अधिकारियों को हॉस्टल भेजा। बुधवार को हॉस्टल के वॉर्डन और मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स से टीम ने पूछताछ की।
 
विज्ञापन
1 of 2
यह फोटो भी पोस्ट की गई है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की गंभीर घटनाओं की खबर सामने आई है, जो संस्थान में अनुशासन और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है। 2024 बैच के जूनियर छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से आरोप लगाए हैं कि सीनियर छात्रों द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस पोस्ट को पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम मोहन यादव को टैग किया गया। इसके बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने तुरंत जांच कमेटी बनाई और अधिकारियों को हॉस्टल भेजा। बुधवार को हॉस्टल के वॉर्डन और मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर्स से टीम ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
अधिकारियों ने छात्रों से सीधे बात की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नशे में पीटते हैं सीनियर्स
आरोपों के अनुसार, रात 10:30 बजे से सुबह 5-6 बजे तक छात्रों को सिर झुकाकर खड़े रहने के लिए मजबूर किया जाता है। नशे में धुत सीनियर्स उन्हें पीटते हैं और छत पर असहज कपड़े पहनकर खड़ा रहने को कहते हैं। छात्रों का कहना है कि उन्हें 6-6 घंटे तक रूफटॉप पर खड़ा रखा जाता है और सीनियर छात्रों द्वारा लगातार पिटाई की जाती है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस उत्पीड़न के कारण 30 छात्रों ने हॉस्टल छोड़ दिया है। शहर में कहीं रावण की लंका है तो वह कॉलेज का बॉयज हॉस्टल है।

वॉर्डन बोले लिखित शिकायत नहीं आई
हॉस्टल वॉर्डन राजेंद्र मार्को ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। हालांकि, एक अनाम फोन कॉल के बाद चौकसी बढ़ाई गई है। पूर्व डीन संजय दीक्षित ने बताया कि रिटायरमेंट से पहले उनके पास ऐसी शिकायत आई थी, जिसके बाद एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया गया, लेकिन जांच के दौरान किसी भी छात्र ने लिखित या मौखिक शिकायत नहीं की।

पीएम और सीएम को किया टैग
मामले में Indian Doctor नाम के X अकाउंट से प्रधानमंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और मप्र के मुख्यमंत्री को भी शिकायत की गई है। पोस्ट के साथ में कई फोटो अटैच किए गए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल का बताया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें