फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेट्रो में सैर के लिए महिलाओं में दिखा गजब उत्साह, कोई ज्योतिर्लिंग लाया तो कोई व्हीलचेयर से आया

Sat, 31 May 2025 06:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: मेट्रो का पहला सफर पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित रहा। पूरे सफर के दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई भजन गा रहा था तो कोई ज्योतिर्लिंग बनाकर लाया था।
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में आज से शुरू हुई मेट्रो ने सभी का दिल जीत लिया। पहला सफर पूरी तरह से महिलाओं को समर्पित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं यहां पर पहुंची और उन्होंने जमकर आनंद लिया। कोई मेट्रो में भजन गा रहा था तो कोई ज्योर्तिलिंग बनाकर लाया था। सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। 
विज्ञापन

2 of 6
शैलजा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
12 ज्योतिर्लिंग बनाकर लाए
मेट्रो में सवार शैलजा ने बताया हम मेट्रो में 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर लाए हैं। आज हम सुबह राजबाड़ा भी गए और अहिल्या माता की 300वीं जयंती पर उनके लिए भजन भी गाए। मेट्रो के पूरे सफर में हमने भगवान शिव को भी साथ रखा। जल्दी यह मेट्रो हमें महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन भी ले जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 6
शिवानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महिलाओं को प्राथमिकता दी गई
स्पोर्ट्स टीचर शिवानी पवार ने कहा कि मेट्रो के पहले सफर में महिलाओं को प्राथमिकता देना बहुत ही अच्छा कदम है। इससे पता चलता है कि समाज कितना बदल रहा है। महिलाओं को हर जगह आगे किया जा रहा है और उन्हें हर क्षेत्र में बेहतर मौके मिलने लगे हैं। यह बदलाव के अच्छे संकेत हैं। 

 

4 of 6
पूजा शर्मा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
हौसला भारी, उत्साह जबरदस्त
इंदौर की ही 30 साल की दिव्यांग महिला पूजा शर्मा व्हीलचेअर पर बैठकर मेट्रो स्टेशन पहुंची। वे बचपन से ही दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी इच्छा थी कि वे इस क्षण का गवाह बनें तो अपने भाई के साथ व्हीलचेअर पर मेट्रो में बैठने के लिए आईं। उन्होंने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनकर अभिभूत हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
पूजा पाटीदार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सुनियोजित विकास का उदाहरण
विजयनगर पार्षद पूजा पाटीदार ने कहा, हम टेम्पो में घूमे, नगर सेवा में भी घूमे और अब मेट्रो में भी घूमेंगे। इससे भविष्य में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और शहर की व्यवस्थाएं बेहतर बनेंगी। शहर के विकास को सुनियोजित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, आज मेट्रो का चलना उसी का परिणाम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारती सक्सेना - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विकास को मिली रफ्तार
भारती सक्सेना ने कहा कि इंदौर को मेट्रो मिलना बहुत बड़ा कदम है। शहर के विकास को रफ्तार मिलेगी। कई साल की मेहनत के बाद ही यह मेट्रो हमें मिली है। न सिर्फ महिलाओं, बच्चों को बल्कि हर वर्ग और उम्र के लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक में भटकना नहीं पड़ेगा और जल्द हम अपने स्थान पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें