स्वच्छता में आठ बार देश भर में नंबर वन का परचम लहराने वाले इंदौर शहर की इस सफलता के पीछे सफाईमित्रों का सबसे बड़ा योगदान है। इन्हीं सफाईमित्रों के अथक परिश्रम का सम्मान करने के लिए, दीपावली के अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव अपनी पत्नी के साथ एक महिला सफाईमित्र के घर पहुंचे और उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें..
Indore: रातभर खूब हुआ पटाखे का कचरा, सुबह जागे तो शहरवासियों को साफ मिला इंदौर
सफाई मित्र का परिवार हुआ आश्चर्यचकित
दीपोत्सव के इस पावन पर्व पर जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सफाई मित्र सरिता सजन वैद के घर पहुंचे, तो उनका पूरा परिवार आश्चर्यचकित हो गया। उन्हें इस बात का विश्वास ही नहीं हो रहा था कि शहर के प्रथम नागरिक स्वयं उनके घर दिवाली मनाने आए हैं। महापौर की इस उपस्थिति ने उनके परिवार के लिए दीपोत्सव की खुशी को दोगुना कर दिया।