फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में लगेगी स्वामी विवेकानंद की 14 टन वजनी पंचधातु की प्रतिमा, डिजिटल गैलरी भी बनेगी

Mon, 20 Oct 2025 11:35 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 4 करोड़ की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा पंचधातु की होगी। प्रतिमा स्थल पर एक गैलरी भी बनेगी, जिस पर कुल 9 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
1 of 2
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की 52 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंचधातु से निर्मित होने वाली इस प्रतिमा की लागत करीब 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मूर्तिकार नरेश कुमावत ने दावा किया है कि यह स्वामी विवेकानंद की दुनिया में सबसे ऊंची प्रतिमा होगी, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मूर्तिकार नरेश कुमावत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पंचधातु से हो रहा निर्माण, आयु हजारों साल
प्रसिद्ध मूर्तिकार नरेश कुमावत ने बताया कि 14 टन वजनी यह प्रतिमा पंचधातु से बन रही है। इसमें 85 प्रतिशत कॉपर (तांबा) और शेष 15 प्रतिशत में जिंक, लेड जैसी अन्य धातुएं शामिल हैं। तांबे की अधिकता के कारण इस प्रतिमा की आयु हजारों साल होगी। इस भव्य प्रतिमा का निर्माण गुरुग्राम स्थित कुमावत के स्टूडियो 'माटूराम कला केंद्र' में किया जा रहा है। इसे कई हिस्सों में गुरुग्राम से इंदौर लाकर असेंबल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें...
Indore News: दीवाली पर दो करोड़ के नोटों और जेवरों से सजा रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर, बना कुबेर का खजाना

गैलरी में दिखेगी विवेकानंद की जीवन यात्रा
प्रतिमा स्थल पर एक विशेष गैलरी का भी निर्माण किया जाएगा। इस गैलरी में स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों को चित्र, दस्तावेजों और डिजिटल माध्यमों से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर के अनुसार, प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र के विकास पर कुल 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

अटल जी की प्रतिमा भी लगेगी
प्रभारी महापौर ने यह भी बताया कि सिरपुर के अलावा शहर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस प्रतिमा को सुदामा नगर कॉरिडोर में लगाने की योजना है और इसकी डिजाइन भी लगभग फाइनल हो चुकी है।

कौन हैं मूर्तिकार नरेश कुमावत
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार नरेश कुमार कुमावत हरियाणा के गुरुग्राम में अपना स्टूडियो चलाते हैं। वे 80 देशों में 600 से ज्यादा प्रतिमाएं बना चुके हैं। संसद भवन में लगी डॉ. बीआर अंबेडकर और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमाएं भी कुमावत ने ही बनाई हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी और मेक्सिको में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाएं भी तैयार की हैं। राजस्थान के नाथद्वारा में 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा के निर्माण में भी उनका अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें