फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में महापौर के पिता को कार ने मारी टक्कर, गंभीर चोट लगी, चालक फरार

Wed, 15 Jan 2025 09:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर महापौर के पिता डॉ. राजेंद्र भार्गव मॉर्निंग वॉक के दौरान कार की चपेट में आकर घायल हो गए। दुर्घटना में उनके दोनों घुटनों में फ्रैक्चर हुआ, जबकि चालक फरार है।
विज्ञापन
डॉ. राजेंद्र भार्गव से मिलने पहुंचे विधायक रमेश मेंदोला। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पिता डॉ. राजेंद्र भार्गव को सुबह गौपुर चौराहे पर मॉर्निंग वॉक के दौरान एक कार (एमपी 09 डब्ल्यूएम 1524) ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डॉ. राजेंद्र घायल हो गए और उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना में उनके दोनों घुटनों में फ्रैक्चर होने की खबर है। उन्हें तुरंत यूनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह, डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीणा समेत कई उच्च पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

नशे में थे कार सवार

विज्ञापन

पुलिस ने हादसे के बाद कार में सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि कार सवार नशे की हालत में थे। कार चालक मूल रूप से खातेगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। यह भी सामने आया है कि गौपुर चौराहे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने डॉ. राजेंद्र के अलावा तीन से चार अन्य लोगों को भी कुचल दिया। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें