फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: सड़कों पर झाड़ू लेकर उतरे महापौर और कमिश्नर, फूटी कोठी पर दिखा अनोखा नजारा

Thu, 25 Sep 2025 08:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: 'एक दिन-एक घंटा श्रमदान' अभियान के अंतर्गत महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने झाड़ू लगाकर सफाई की और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन
महापौर और अधिकारियों ने लगाई झाड़ू - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छता में देश का सिरमौर बन चुके इंदौर शहर में 'स्वच्छता पखवाड़े' के तहत गुरुवार को 'एक दिन-एक घंटा श्रमदान' अभियान चलाया गया। इस अभियान में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने खुद हाथों में झाड़ू थामकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


फूटी कोठी चौराहे पर श्रमदान
गुरुवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव, अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम के साथ फूटी कोठी चौराहा स्थित ब्रिज के नीचे पहुंचे। यहां उन्होंने ग्लव्स पहनकर सड़क पर झाड़ू लगाई और कचरा उठाकर श्रमदान किया। उनका यह कदम स्वच्छता के प्रति शहर की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें...
Indore News: एक्स-गर्लफ्रेंड पर चढ़ाई एक्टिवा, CCTV फुटेज देख कांप जाएगी रूह, लिव-इन में रखना चाहता था आरोपी
विज्ञापन


नागरिकों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
सफाई अभियान के बाद महापौर ने वहां मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे न केवल अपने घरों को, बल्कि अपने आसपास के सार्वजनिक स्थानों को भी साफ रखने में योगदान दें।
विज्ञापन


जनभागीदारी से सफल हुआ अभियान
इस अभियान में केवल निगम के अधिकारी ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय पार्षद शानू शर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, स्वास्थ्य अधिकारी, विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान में अपना सहयोग दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें