फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर में ट्रैफिक को लेकर कई प्रयोग हो चुके है फेल, सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम

Wed, 23 Jul 2025 08:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

-शहर के मध्य हिस्से का ट्रैफिक सुधारने के लिए जवाहर मार्ग व एमजी रोड को वन वे मार्ग घोषित किया गया। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिसूचना भी जारी की,लेकिन कुछ दिनों बाद ही वन वे मार्ग की कवायद फेल हो गई। दोनो मार्गों पर ट्रैफिक चल रहा है।
 
विज्ञापन
इंदौर का ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में ट्रैफिक सुधार को लेकर हाईकोर्ट ने अफसरों को निर्देश दिए है और कई कड़े फैसले लेने के लिए भी कहा है,लेकिन इंदौर में ट्रैफिक को लेकर पहले हो चुके प्रयोग फेल  रहे है। सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम सबसे ज्यादा रहता है। अब ब्रिजों के आसपास के कट पर भी ब्लैक स्पाॅट बनने लगे है। सड़कों के आसपास होने वाले अस्थाई अतिक्रमण को लेकर भी सख्त कदम नहीं उठाए जाने से याातायात बाधित होता है।

विज्ञापन

 

ट्रैफिक के जानकारों का कहना है कि सुबह की तुलना में शाम छह से आठ बजे तक ट्रैफिक जाम ज्यादा वाहन चालकों को परेशान करता है,जबकि सुबह भी सड़कों पर ट्रैफिक रहता है, लेकिन इंदौर में सुबह जल्दी दुकानें नहीं खुलती और ठेले भी कम लगते है। इस कारण ट्रैफिक के लिए चौड़ी सड़क मिलती है।

 

विज्ञापन

रात को भी ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला

शाम के समय ट्रैफिक के साथ सड़कों पर लगे ठेले, दुकान पर आने वाले ग्राहकों के वाहन भी सड़क पर ज्यादा जगह घेर लेते है। यदि रात को भी नगर निगम की रिमूवल गैंग सक्रिय रहे तो इस समस्या पर काफी हद तक रोक लग सकती है। यातायात समिति के सदस्य अतुल शेठ का कहना है कि ट्रैफिक सुधार के लिए चौराहों की ट्रैफिक इंजीनियरिंग जरुरी है। सड़क घेरने वाले अस्थाई अतिक्रमणों को भी हटाना जरुरी है।
 

इंदौर में ये प्रयोग हुए फेल

-शहर के मध्य हिस्से का ट्रैफिक सुधारने के लिए जवाहर मार्ग व एमजी रोड को वन वे मार्ग घोषित किया गया। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने अधिसूचना भी जारी की,लेकिन कुछ दिनों बाद ही वन वे मार्ग की कवायद फेल हो गई। दोनो मार्गों पर ट्रैफिक चल रहा है।
 

- राजवाड़ा के सामने ई रिक्शा व रिक्शा के खड़े रहने पर भी ट्रैफिक विभाग ने रोक लगाई थी, लेकिन वहां रोज सुबह शाम ई रिक्शा खड़े रहते है। नए ई रिक्शा के पंजीयन पर रोक के फैसले का भी अमल नहीं हो रहा है।
 

- नगर निगम लेफ्ट टर्न को ठीक नहीं कर पाया, जबकि ट्रैफिक को लेकर हुई बैठक में कई बार चर्चा हो चुकी है। लेफ्ट टर्न ही चौड़े नहीं हुए है। इसके अलावा रिंग रोड के बंगाली काॅलोनी ब्रिज की सर्विस रोड के कट, खजराजा चौराहा के कट ब्लैक स्पाॅट बन चुके है। यहां अक्सर हादसे हो रहे है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें