फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महंत नृत्यगोपाल दास का 24 अगस्त को होगा नागरिक अभिनंदन

Wed, 21 Aug 2024 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आयोजन को लेकर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि नृत्यगोपाल दास महाराज को सनातन धर्म के प्रति दिए गए उनके योगदान को लेकर सम्मानित किया जाएगा। उनके संघर्षों की वजह से ही 500 वर्षों बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया गया।
विज्ञापन
आयोजन की जानकारी देते मेयर व पूर्व विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास महाराज 24 अगस्त को इंदौर आ रहे है। इंदौर में 100 से ज्यादा धार्मिक व सामाजिक संगठन उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे।नगर पालिक निगम इंदौर और देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

 

आयोजन को लेकर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि नृत्यगोपाल दास महाराज को सनातन धर्म के प्रति दिए गए उनके योगदान को लेकर सम्मानित किया जाएगा। उनके संघर्षों की वजह से ही 500 वर्षों बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण किया गया।

 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक दिन के प्रवास पर आ रहे नृत्यगोपाल दास महाराज पहले पितृ पर्वत जाएंगे। इसके बाद वे सायाजी होटल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन


इस अवसर पर नृत्य गोपाल दास महाराज राम वन गमन पथ की मिट्टी, तुलसी के पौधे भी देंगे। वे अपने साथ अयोध्या से एक लाख रक्षासूत्र भी लाएंगे। जिसे वे 25 अगस्त को पितृ पर्वत से वितरित करेंगे। पत्रकारवार्ता में आयोजन समिति से जुड़े राजेश शर्मा, राजेेश काले, राजेश यादव व अतिन तिवारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें