फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: स्वच्छतम शहर की सड़कें ड्रेनेज के पानी से भरी, रोज गंदगी से गुजर रहे लाखों लोग

Mon, 10 Feb 2025 10:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

एक सप्ताह से ड्रेनेज लाइनें टूटी, मधुमिलन चौराहे से दवा बाजार और सरवटे तक पसरी गंदगी। नर्मदा लाइन में भी आ रहा गंदा पानी। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब गंदगी बढ़ती जा रही है। पिछले एक साल में गंदगी की शिकायतों में लगातार इजाफा हुआ है और अब तो आलम यह है कि शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से इंदौर के सबसे प्रमुख मधुमिलन चौराहे पर ड्रेनेज लाइनें फूटी हुई हैं। ड्रेनेज का पानी मधुमिलन चौराहे और आसपास के रहवासी क्षेत्रों में फैल रहा है और जिम्मेदार आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। रोज लाखों वाहन चालक गंदगी में से गुजरने के मजबूर हैं और व्यापारी दुकानें बंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


एक साल लग गए पर चौराहा नहीं सुधरा
मधुमिलन चौराहे पर पिछले एक साल से काम चल रहा है। चौराहे के आसपास अवंतिका गैस लाइन डलने के दौरान कई जगह ड्रेनेज की लाइनें फूट गई। एक साल से अधिक का समय बीत गया है लेकिन ड्रेनेज लाइनों का काम नहीं हो पाया है। चौराहे पर ट्रैफिक सुधार के लिए कई बड़े परिवर्तन किए गए लेकिन गंदगी अभी भी पसरी हुई है। 

दवा बाजार में गंदगी के बीच इन्फेक्शन का खतरा
मध्यभारत का सबसे बड़ा दवा बाजार भी यहीं पर है। यहां का दवा बाजार देश के हजारों अस्पतालों में दवाई सप्लाई करता है और पिछले दो महीने से यहां के व्यापारी सीवेज के गंदे पानी में बैठकर कारोबार कर रहे हैं। यह न सिर्फ उनके लिए खतरनाक है बल्कि उन हजारों मरीजों और उनके परिजन के लिए भी खतरनाक है जो दिनरात यहां पर दवाएं खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। गंदगी इतनी अधिक है कि इससे परेशान होकर कई  व्यापारियों ने तो अपनी दुकानें ही बंद कर ली हैं। दवा बाजार में एक हजार से अधिक दुकानें हैं। दवा बाजार के आसपास की 15 से अधिक कालोनी में भी यही हाल है। 
विज्ञापन

हड़ताल पर जाएंगे व्यापारी
अमर उजाला से बातचीत में दवा व्यापारी मनोहर लाल, पीयूष सिंघी और हेमंत गुप्ता ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की यह लापरवाही जानलेवा है। सबसे स्वच्छ शहर के व्यापारी आज इतनी गंदगी में काम कर रहे हैं कि बीमार होने लगे हैं। हम सभी दवा व्यापारी हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। वैसे भी इस स्थिति में दुकान खोलना तो संभव नहीं है। 

पीने के पानी में आ रहा काला पानी
कई जगह पर गंदा पानी भरा हुआ है तो कई जगह लोग सीवेज की गंदगी मिला जहरीला गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। दवा बाजार और उसके आसपास की कई कॉलोनी में नर्मदा लाइन भी फूट गई है और उसमें गंदा पानी मिल रहा है। यहां की भाजपा पार्षद पंखुड़ी जैन डोसी ने बताया कि अवंतिका गैस पाइप लाइन डलने की वजह से पूरे क्षेत्र में यह समस्या आई। अवंतिका कंपनी ने जब गैस लाइन डाली तो कई जगह से नर्मदा लाइन और ड्रेनेज लाइन तो फोड़ दिया। इस वजह से क्षेत्र में बहुत जगह पीने के पानी में ड्रेनेज का पानी मिल रहा है। इसी के साथ चौराहे पर और दवा बाजार में और कई जगह पर गंदा पानी भरा हुआ है। हम अधिकतम काम पूरा कर लिया है, एक सप्ताह में यह परेशानी भी खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें