फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया एएसआई, सैनिक से मांगे थे 15 हजार

Mon, 25 Nov 2024 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: होमगार्ड के सैनिक का नौकरी आवेदन भोपाल भेजने के लिए मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगेहाथ पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
चित्रांग पुराणिक - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लोकायुक्त पुलिस ने होमगार्ड विभाग के सहायक उप निरीक्षक (ASI) चित्रांग पुराणिक को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अर्जुन सिंह कटारा की शिकायत पर आधारित थी, जो झाबुआ जिले के ग्राम किशनपुरा के निवासी हैं। अर्जुन सिंह झाबुआ में होमगार्ड सैनिक के पद पर कार्यरत थे। 2021 में, उनके खिलाफ थाना दाहोद (ग्रामीण), गुजरात में एक मामला दर्ज हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सेवा से मुक्त कर दिया गया। बाद में, अदालत ने उन्हें इस मामले में बरी कर दिया। अर्जुन सिंह ने सैनिक पद पर पुनः बहाली के लिए आवेदन किया। यह आवेदन होमगार्ड मुख्यालय, भोपाल को भेजा जाना था। आरोप है कि डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड, मोती तबेला, इंदौर में पदस्थ ASI चित्रांग पुराणिक ने इस आवेदन को भोपाल भेजने के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन


लोकायुक्त की कार्रवाई
अर्जुन सिंह की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर सोमवार को ASI चित्रांग पुराणिक को ट्रैप किया। आरोपी ने अर्जुन सिंह को मोती तबेला कार्यालय बुलाकर रिश्वत की रकम ली। जैसे ही अर्जुन सिंह ने 15,000 रुपये दिए, वहां मौजूद लोकायुक्त टीम ने ASI को रंगेहाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली। ASI चित्रांग पुराणिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें