पर्यावरण दिवस पर इंदौर में बड़े आयोजन हुए। नेताओं ने हरियाली को बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इंदौर से लेकर रूस तक नेताओं ने पौधे लगाए और दुनिया को हरियाली बचाने का संदेश दिया।
Indore News: इंदौर में 8 माह की बच्ची की हत्या, मां निकली कातिल, सास की नाराजगी बनी वजह
नेहरू पार्क फिर से हराभरा होगा
जनकार्य एवं उद्यान प्रभारी राजेन्द्र राठौर ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मान. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संकल्पना के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम हुआ। आज 51 लाख वृक्षारोपण के दृढ संकल्प के साथ नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मान. जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट व महापौर पुष्यमित्र भार्ग द्वारा नेहरू पार्क में पौधारोपण किया। बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व छात्रों के द्वारा नेहरू पार्क में बनाए सिंदूर वाटिका, आम वाटिका में 1100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम उस समाज से हैं जहां पेड़ हमको ऑक्सीजन देता है हम उसकी पूजा करते हैं। नदियां हमको पानी देती हैं हम उनकी पूजा करते हैं, हमारे जीवन में हमें कभी ऋणी नहीं रहना चाहिए, जो हमें कुछ देता है, उसे हमें भी कुछ देना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के क्रम में हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आज सिंदूर के वृक्ष को अपने आंगन में लगाया है। साथ ही अरावली पर्वत को पूरा ग्रीन करने का संकल्प लिया है, यह बहुत ही बड़ा संकल्प है। उन्होने कहा कि हमने विगत वर्ष में शहर के रेवती रेंज पहाड़ी पर 12 लाख 40 हजार से अधिक पौधे एक ही दिन में रोपे थे, जो अभी वर्तमान में भी निगम के सहयोग से जीवित हैं, मैं महापौर को धन्यवाद देता हूं। शहर के तापमान को कम करने के लिये आवश्यक है कि हम इंदौर व इंदौर के आस-पास वृहद स्तर पर पौधारोपण करें व उनका संरक्षण करें, ताकि इंदौर शाम को फिर से जो मालवा की शाम शब ए मालवा कहते हैं व सार्थक हो सके।