फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: महिला मित्र के साथ फ्लैट में था अधिकारी का बेटा, देर रात हुई रहस्यमयी मौत

Wed, 17 Sep 2025 10:56 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर के विजय नगर इलाके में एक 21 वर्षीय लॉ स्टूडेंट अक्षत अनारे की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अक्षत के पिता बड़वानी में एडीपीओ हैं। घटना के वक्त उसकी महिला मित्र फ्लैट पर मौजूद थी।
विज्ञापन
अक्षत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विजय नगर इलाके में मंगलवार देर रात कानून की पढ़ाई कर रहे एक 21 वर्षीय छात्र की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षत अनारे के रूप में हुई है, जो बड़वानी में पदस्थ एक सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (एडीपीओ) के बेटे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
PM Modi MP Visit Live: आज मध्य प्रदेश के दौरे पर पीएम मोदी, अपने जन्मदिन पर धार से देंगे जनता को तोहफा

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित
जानकारी के अनुसार, अक्षत स्कीम नंबर 54 स्थित एक फ्लैट में रहते थे। मंगलवार रात उनकी महिला मित्र अंजलि उनके साथ फ्लैट पर ही मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक अक्षत की पल्स रेट गिरने लगी और उन्हें तेज घबराहट महसूस हुई। स्थिति बिगड़ते देख अंजलि ने तुरंत अक्षत के अन्य दोस्तों को इसकी सूचना दी। सभी दोस्त मिलकर अक्षत को पहले पास के राजश्री अपोलो अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, एमवाय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद अक्षत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


फ्लैट में थे दोनों
पुलिस जांच में पता चला है कि अक्षत अपने दो दोस्तों, चंद्रपाल और अभिषेक वास्कले के साथ फ्लैट में रहते थे। घटना वाली रात दोनों ही फ्लैट पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि चंद्रपाल के पिता बड़वानी से इंदौर आए हुए थे, इसलिए वह उनके साथ एक होटल में रुका था और अभिषेक को भी अपने साथ खाना खिलाने ले गया था। इसी दौरान यह घटना घटी।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी, पोस्टमॉर्टम से होगा खुलासा
विजय नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को अक्षत के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। अक्षत के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है जो अभी स्कूल में पढ़ता है। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें