फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: धनतेरस पर कृष्णा गुरुजी ने मनाया कृतज्ञता दिवस, देश-विदेश के 150 से अधिक डॉक्टरों का सम्मान

Sat, 18 Oct 2025 04:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस वर्ष भारत के साथ-साथ अमेरिका, दुबई, कनाडा, केन्या सहित विभिन्न देशों में ऑनलाइन माध्यम से 150 से अधिक डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। गुरुजी का यह प्रयास त्योहारों को मानव सेवा और कृतज्ञता से जोड़ने का संदेश देता है।
विज्ञापन
डॉक्टरों को सम्मानित करते कृष्णा गुरुजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत और औषधि लेकर प्रकट हुए थे। उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए आज के युग में औषधि, उपचार और चिकित्सा का कार्य डॉक्टर, दवा विक्रेता और अस्पताल निभाते हैं। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के समुद्र मंथन से प्रकट होने की भावना को आगे बढ़ाते हुए अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक मेंटर कृष्णा गुरुजी ने इस पर्व को कृतज्ञता दिवस के रूप में मनाने की परंपरा स्थापित की है। लगातार सातवें वर्ष आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाज की ओर से डॉक्टरों, दवा विक्रेताओं और अस्पतालों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी धर्मों के डॉक्टरों को तिरंगे दुपट्टे पहनाकर और Certificate of Gratitude देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन




इनका हुआ सम्मन

  • डॉ. सी.पी. कोठारी – वरिष्ठ सर्जन
  • डॉ. सुनील आठले – वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट
  • डॉ. जे.एस. टुटेजा – वरिष्ठ चिकित्सक
  • डॉ. तबीज अली 
  • शेल्बी हॉस्पिटल
  • कैश केमिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शहर काजी इशरत अली, जितेंद्र सिंह भाटिया, कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अनिल कुमार, आकाश नागर, पिंकू यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि इस वर्ष भारत के साथ-साथ अमेरिका, दुबई, कनाडा, केन्या और देश के अन्य शहरों में भी 150 से अधिक डॉक्टरों को ऑनलाइन माध्यम से सम्मानित किया गया। गुरुजी का यह अनूठा प्रयास त्योहारों को केवल धार्मिक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि मानव सेवा और कृतज्ञता के रूप में मनाने का संदेश देता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें