फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:दस साल से मांग रहे थे कोठारी इंदौर की पांच नंबर सीट से कांग्रेस का टिकट, अब भाजपा में शामिल

Fri, 29 Mar 2024 10:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे पांच नंबर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन तब सिंधिया समर्थक सत्यनारायण पटेल को पांच नंबर सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि वे देपालपुर सीट से टिकट मांग रहे थे।
विज्ञापन
कोठारी अब भाजपा मे शामिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले स्वप्निल कोठारी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष थे। वे कमल नाथ के करीबी माने जाते थे। विधानसभा चुनाव में उन्हें मंडलम सेक्टर के गठन का जिम्मा दिया गया था। शुक्रवार को कोठारी ने भोपाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में वे पांच नंबर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन तब सिंधिया समर्थक सत्यनारायण पटेल को पांच नंबर सीट से उम्मीदवार बनाया गया, जबकि वे देपालपुर सीट से टिकट मांग रहे थे। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में भी कोठारी टिकट के प्रबल दावेदार थे। उन्होंने बस्तियों में कई आयोजन भी कराए थे, लेकिन कांग्रेस ने फिर पटेल को उम्मीदवार बनाया था।

कोठारी इंदौर में एक निजी विश्वविद्यालय भी संचालित करते हैं। वे खुद पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज थे। कोठारी को भाजपा में शामिल करने के लिए विजयवर्गीय की भूमिका बताई जा रही है। कोठारी से पहले पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के नेता पंकज संघवी भी भाजपा में आ चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें