फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: शहर के सबसे प्रमुख मंदिर की दान पेटियां खुली, तीन दिन से नोट गिन रहे कर्मचारी; 40 पेटियों की होगी गणना

Wed, 12 Aug 2026 07:12 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: खजराना गणेश मंदिर में स्थित 40 दान पेटियों में से बुधवार तक 37 दान पेटियां खोली जा चुकी हैं, जिनसे एक करोड़ 9 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई है। पारदर्शिता के लिए 4 सीसीटीवी कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियां खुलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों से प्राप्त राशि की गिनती का काम लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार तक 37 दान पेटियां खोली जा चुकी थीं, जिनसे कुल एक करोड़ 9 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस राशि को आधिकारिक रूप से बैंक खातों में जमा करा दिया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित अशोक भट्ट के अनुसार, मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां हैं। इन्हें तीन से चार महीने के अंतराल में खोला जाता है। इस बार भी दान पेटियों से नकदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामग्री प्राप्त हुई है। सभी दान पेटियों की क्रमवार गिनती की जाएगी।

विज्ञापन




विज्ञापन

शाम तक जारी हो सकता है नया आंकड़ा
दान राशि की गिनती का काम लगातार जारी है। बुधवार को भी कई दान पेटियां खोलकर उनमें जमा राशि की गणना की गई। बुधवार को प्राप्त कुल राशि का आधिकारिक आंकड़ा प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। बाकी दान पेटियों की गिनती में अभी कुछ दिन और लगने की संभावना है।

सीसीटीवी और वीडियोग्राफी से निगरानी
दान राशि की गिनती में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। गणना स्थल पर चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एक वीडियोग्राफर पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग कर रहा है। दान पेटियों को संबंधित स्थान से लाने से लेकर उन्हें खोलने और राशि की गिनती तक हर चरण की वीडियोग्राफी की जा रही है।

विज्ञापन

मार्च में मिले थे 1.35 करोड़ रुपये
पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि इससे पहले मार्च में दान पेटियां खोली गई थीं। उस दौरान करीब चार महीने में जमा हुई दान राशि से कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपये प्राप्त हुए थे। इस राशि को भी बैंक खाते में जमा करा दिया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें