फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भाजयुमो नेता कपिल गोयल गिरफ्तार, 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खुलासा

Mon, 19 May 2025 05:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: लसूडिया पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल को जमीन से जुड़ी 49 लाख की ठगी और फर्जी रजिस्ट्री मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में उसकी पत्नी दीपाली सहित तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कपिल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया पुलिस थाने ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व उपाध्यक्ष कपिल गोयल को फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मार्च 2025 में जमीन से जुड़े एक बड़े धोखाधड़ी के मामले में कपिल के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को पुलिस ने कपिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में कपिल की पत्नी दीपाली गोयल, अभिषेक राठौर उर्फ प्रबल पटौदी और शुभम मालवीय फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन


पीड़ित से 49 लाख की ठगी, फर्जी अलॉटमेंट लेटर से की धोखाधड़ी
जोन-2 के डीसीपी अभिवन विश्वकर्मा के अनुसार, कपिल गोयल ने पीड़ित नरेंद्र कुमार माहेश्वरी से विस्तारा टाउनशिप में प्लॉट दिलाने के नाम पर 49 लाख रुपये ले लिए थे। कपिल ने फर्जी अलॉटमेंट लेटर तैयार कर नरेंद्र को सौंपा और बाद में प्लॉट की लोकेशन बदलते हुए बाबाजी नगर एक्सटेंशन का एक अन्य प्लॉट दिखाया। इस प्लॉट की कीमत अधिक बताकर एक हिस्सा अपने पिता के नाम करवाने की बात कही गई। नरेंद्र को धीरे-धीरे इस सौदे में गड़बड़ी का संदेह हुआ और फर्जीवाड़ा सामने आने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई रजिस्ट्री, शिकायत पर दर्ज हुआ केस
कपिल ने नरेंद्र की मुलाकात अभिषेक राठौर उर्फ प्रबल पटौदी से कराई, जिसे प्लॉट का मालिक बताया गया। मुलाकात पीयू-4 स्थित एक ऑफिस में करवाई गई थी। इसके बाद कपिल ने अपनी पत्नी दीपाली और अन्य सहयोगियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्रार ऑफिस में रजिस्ट्री करा दी। नरेंद्र को जब यह पूरी साजिश समझ में आई, तो उन्होंने तत्काल लसूड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मार्च 2025 में कपिल समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पहले से दर्ज हैं धोखाधड़ी के कई मामले, आरोपी अभी फरार
लसूड़िया पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि दीपाली गोयल, अभिषेक राठौर और शुभम मालवीय की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इसके अलावा एमजी रोड पुलिस थाने में भी कपिल गोयल पर भंवरकुआं क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की फर्जी प्लॉट डील के मामले में केस दर्ज है, जिसमें कपिल की पत्नी को भी आरोपी बनाया गया है। कुछ माह पूर्व खुड़ैल थाने में भी कपिल पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें