फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बजरबट्टू सम्मेलन में महात्मा बने कैलाश विजयवर्गीय, निकाली गई शोभायात्रा

Tue, 18 Mar 2025 10:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर बजरबट्टू सम्मेलन किया जा रहा है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महात्मा का गेटअप लिए हैं। विजयवर्गीय ने कहा, इंदौर तो त्योहारों का ही शहर है।
विज्ञापन
महात्मा बने कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में हर साल बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अलग-अलग गेटअप में शामिल होते रहे हैं। इस बार वे महात्मा बने। 

विज्ञापन


बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय चेहरे पर लंबी दाढ़ी, हाथों में त्रिशूल लेकर शोभायात्रा में नजर आए। पिछले साल वे चाचा चौधरी के रूप में शामिल हुए थे। रात सवा दस बजे खजुरी बाजार से एक शोभायात्रा भी निकली, जिसमें आदिवासी नर्तक भगोरिया डांस करते हुए चल रहे थे। इसके अलावा 20 से ज्यादा युवतियां पगड़ी और हाथों में तलवार लेकर शोभायात्रा में शामिल हुई। 

यह भी पढ़ें: कुमार विश्वास की राम कथा में लाखों की टैक्स चोरी, निगम ने नहीं मांगा टैक्स
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर में रंग पंचमी दिल से मनाई जाती है। शहर वासी गेर में शामिल होते हैं। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं। कोई किसी को जानता पहचानता नहीं, फिर भी रंग पंचमी की शुभकामनाएं देते हैं। यही इस शहर की खूबसूरती है। शोभायात्रा के बाद कवि सम्मलेन भी आयोजित किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें