फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रिश्वतखोर इंजीनियर का पर्दाफाश, लोकायुक्त ने गोदाम कनेक्शन के नाम पर मांगी रिश्वत में पकड़ा

Thu, 07 Aug 2025 10:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: शिकायतकर्ता ने गोदाम के लिए 10 किलोवाट बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन किया था और निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद इंजीनियर ने अवैध रूप से रिश्वत की मांग की। 
विज्ञापन
शैलेंद्र - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। शिकायतकर्ता सूर्यकांत सोनोने, निवासी पंचमूर्ति नगर ने बताया कि नलिया बाखल क्षेत्र में स्थित अपने गोदाम के लिए उन्होंने 10 किलोवॉट के बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन दिया था। इसके लिए उन्होंने निर्धारित शुल्क 40 हजार रुपए भी जमा करा दिए थे। गोदाम में स्टीम मशीन का व्यवसाय शुरू करने हेतु कनेक्शन की आवश्यकता थी।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियर ने मांगी थी रिश्वत
शिकायत के अनुसार, बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर शैलेंद्र पाटकर ने बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस पर सूर्यकांत ने लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय को पूरी जानकारी दी और आरोपी इंजीनियर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोकायुक्त ने तुरंत कार्रवाई का निर्णय लिया।

लोकायुक्त टीम ने रची योजना, इंजीनियर रंगेहाथ गिरफ्तार
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया जिसने गुरुवार को योजना बनाकर इंजीनियर पाटकर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


कार्रवाई में लोकायुक्त की विशेष टीम रही सक्रिय
इस कार्रवाई में लोकायुक्त निरीक्षक रेनू अग्रवाल, निरीक्षक सचिन पटेरिया, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक आशीष आर्य, आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक राकेश मिश्रा और आरक्षक कमलेश परिहार शामिल रहे। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया और रिश्वतखोर इंजीनियर को रंगेहाथ पकड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें