फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: दोस्ती से शोषण तक की कहानी, डॉ. रोहिणी के परिवार ने किए बड़े खुलासे, भीम आर्मी चीफ पर गंभीर आरोप

Thu, 25 Sep 2025 04:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर शादी के नाम पर शोषण का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज नहीं किए जाने के कारण, उनके परिवार ने न्याय न मिलने पर संसद भवन के सामने सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
सांसद चंद्रशेखर रावण पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी के परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाते हुए सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। डॉ. रोहिणी ने उत्तर प्रदेश के नगीना से नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन


FIR दर्ज न होने से परिवार निराश
डॉ. घावरी की मां नूतन घावरी ने बताया कि चंद्रशेखर ने उनकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है। उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री से शिकायत कर चुके हैं और दिल्ली पुलिस से भी मिले, लेकिन अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।" परिवार का कहना है कि अगर उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वे यह कठोर कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे। वर्तमान में स्विट्जरलैंड में रह रहीं डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा करते हुए आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद से परिवार डरा हुआ है।

यह भी पढ़ें...Indore News: भीम आर्मी चीफ के प्राइवेट वीडियो लीक, रोहिणी ने सोशल मीडिया पर दी आत्महत्या की धमकी
विज्ञापन


हमें धमकियां मिल रही
नूतन घावरी ने बताया कि हमें धमकियां भी मिल रही हैं। चंद्रशेखर से जुड़े लोग लगातार हम पर केस नहीं करने के लिए दबाव बना रहे हैं। हमारा पूरा परिवार रात में सो तक नहीं पाता है। हम अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर दर भटक रहे हैं और कहीं भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। 

स्विट्जरलैंड से आकर की शिकायत
पिता शिव घावरी के अनुसार, बेटी के कहने पर वे दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले थे, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि शिकायत के लिए बेटी का खुद आना जरूरी है। इसके बाद डॉ. रोहिणी 8 अगस्त को स्विट्जरलैंड से भारत आईं और परिवार के साथ दोबारा पुलिस कमिश्नर से मिलीं, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रिश्ते की पृष्ठभूमि और विवाद
शिव घावरी ने बताया कि चंद्रशेखर 2022 में उनके घर आया था और उन्हें कांग्रेस छोड़कर भीम आर्मी का प्रदेश अध्यक्ष बनाने का लालच भी दिया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी बेटी और चंद्रशेखर शादी करना चाहते हैं, लेकिन कुछ समय बाद यह जानकारी सामने आई कि चंद्रशेखर पहले से शादीशुदा है, जिसके बाद परिवार ने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि चंद्रशेखर अपनी शादी की बात छिपाकर डॉ. रोहिणी पर शादी करने का दबाव बनाता था और घंटों वीडियो कॉल पर बात करता था।

सुसाइड की बात लिखकर रोहिणी ने बंद किया फोन
अमर उजाला ने रोहिणी से बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया। माता और पिता ने बताया कि बहुत अधिक तनाव की वजह से वह किसी से भी बात नहीं कर पा रही है। हम भी उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं पर वह हमसे भी बात नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर उसने कल सुसाइड की बात लिखी और बाद में उससे बात नहीं हो पाई। हम बहुत घबरा गए और रातभर सो नहीं पाए। 
विज्ञापन


चंद्रशेखर ने भेजा मानहानि का नोटिस
वहीं जब डॉ. रोहिणी ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा जाहिर की, तो चंद्रशेखर ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया। परिवार अब इस नोटिस का कानूनी जवाब तैयार कर रहा है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें