फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: अमरनाथ यात्रा में कचरे का निस्तारण करेंगे इंदौरी वॉलंटियर्स, स्टार्टअप स्वाहा को मिली जिम्मेदारी

Tue, 28 Jun 2022 06:19 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इस साल अमरनाथ यात्रा में इंदौर के स्टार्टअप स्वाहा के वॉलंटियर्स कचरा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। जम्मू कश्मीर सरकार ने स्टार्टअप को यह जिम्मेदारी दी है। 30 जून से करीब 350 वॉलंटियर्स वहां पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 इस बार की अमरनाथ यात्रा में इंदौर के वॉलंटियर्स नजर आएंगे। जम्मू कश्मीर सरकार ने देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर आईआईटी के स्टार्टअप 'स्वाहा' को यह जिम्मेदारी सौंपी है। अगले दो महीनों में इंदौर के करीब 350 वॉलंटियर्स लगभग एक हजार टन कचरे का निस्तारण करेंगे। इससे बनने वाली ऑर्गेनिक खाद के पैकेट दर्शनार्थियों को दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


दरअसल कोरोना के चलते दो साल तक अमरनाथ यात्रा रूकी हुई थी। इस साल यह यात्रा होगी। सरकार का अनुमान है करीब आठ लाख श्रद्धालु इस साल यात्रा करने पहुंचेंगे। सरकार ने यात्रा नो सिंगल यूज प्लास्टिक और डिस्पोजेबल आइटम मुक्त रखी है। कचरे के लिहाज से जीरो लैंडफिल इवेंट के रूप में स्वाहा के वॉलेंटियर 30 जून से यात्रा मार्ग पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में जुट जाएंगे और 11 अगस्त तक वहीं रहेंगे। स्वाहा के को-फाउंडर समीर शर्मा ने बताया कि यात्रा के सभी बेस कैम्प, लंगर, भंडारे सहित अन्य तरह से निकलने वाले कचरे को वॉलेंटियर एकत्र करेंगे। सेग्रीगेशन के बाद ऑर्गेनिक खाद बनाई जाएगी। अन्य कचरे को री-साइकिल किया जाएगा। स्वाहा की टीम ने वहां काम शुरू कर दिया है। वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़ी मशीनें व अन्य उपकरणों का पूरा सेटअप 30 जून तक तैयार हो जाएगा। देश के 9 शहरों में वेस्ट मैनेजमेंट का काम कर रहे रोहित अग्रवाल, ज्वलंत शाह और समीर का स्टार्टअप अमरनाथ यात्रा को स्मोक फ्री करने के लिए सोलर कांसंट्रेटर्स लगाएगा। इसका इस्तेमाल पानी गर्म करने, खाना पकाने, चाय-दूध गर्म करने से लेकर मैगी बनाने में भी होगा। सभी बैस कैम्प में यह लगेंगे। जम्मू कश्मीर ग्रामीण विकास विभाग सचिव मनदीप कौर का कहना है कि इस बार अमरनाथ यात्रा को कचरा मुक्त रखने और पर्यावरण संरक्षण के मकसद से खास तैयारी है। कचरा कलेक्शन से लेकर उसके निस्तारण की जिम्मेदारी इंदौर के स्वाहा स्टार्ट अप को दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें