फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, देखिए ताजा अपडेट

Mon, 08 Dec 2025 06:14 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घरेलू उड़ानों के किराए में भारी उछाल आया है, जिससे दिल्ली और मुंबई का टिकट शारजाह जैसी अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भी महंगा हो गया है। 
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर परेशान होते यात्री - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर हवाई अड्डों पर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसका असर इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है, जहां सोमवार को भी यात्री परेशान होते नजर आए। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक,  इंदौर आने और जाने वाली 18 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
IndiGo Crisis: सोमवार को भी इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार, प्रमुख हवाई अड्डों पर 350 से ज्यादा उड़ानें रद्द

किराए में भारी उछाल और अजीब स्थिति
उड़ानों के लगातार रद्द होने और एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी के बीच हवाई किराए में जबरदस्त उछाल आया है। स्थिति यह हो गई है कि इंदौर से घरेलू रूट पर सफर करना विदेश जाने से भी महंगा पड़ रहा है। इंदौर से शारजाह जैसी इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट दिल्ली और मुंबई जैसी डोमेस्टिक उड़ानों के मुकाबले सस्ता मिल रहा है। दिल्ली और मुंबई समेत अन्य शहरों का किराया 15 हजार रुपए के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन




घरेलू और अंतरराष्ट्रीय किराए में अंतर
आंकड़ों पर नजर डालें तो इंदौर से शारजाह का किराया 16,000 से 17,600 रुपए के बीच है। वहीं, इंदौर से दिल्ली का किराया 16,700 से 20,200 रुपए तक पहुंच गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इंदौर से मुंबई का इकोनॉमी टिकट पूरी तरह बुक हो चुका है और बिजनेस क्लास का किराया 29,000 रुपए तक है। चूंकि इंदौर से शारजाह उड़ान का संचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही है और उनकी सेवाएं नियमित हैं, इसलिए वहां किराए स्थिर हैं। वहीं, डोमेस्टिक रूट पर इंडिगो का दबदबा है और उनकी उड़ानें रद्द होने से कीमतें आसमान छू रही हैं।
विज्ञापन


ट्रेन और बस में भी जगह नहीं
ट्रैवल एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि इंडिगो के इस संकट ने यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया है। फ्लाइट्स कैंसिल होने और महंगा टिकट होने के कारण यात्रियों ने ट्रेन और बसों का रुख किया है, जिससे वहां भी मारामारी मच गई है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, ट्रेनों में तत्काल कोटा मिलना मुश्किल हो गया है और बसों में भी एक-एक सीट के लिए संघर्ष चल रहा है। एविएशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कम ऑपरेशन और अचानक बढ़ी मांग ने घरेलू किराए को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें