फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: कलेक्ट्रेट पर भिड़े पुलिस और कांग्रेसी, पानी की बौछारों से कार्यकर्ताओं को हटाया

Mon, 08 Dec 2025 06:13 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में बढ़ते अपराध, नशाखोरी और मेट्रो की खराब प्लानिंग के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लगातार बढ़ते अपराध, नशाखोरी और शहर की अव्यवस्थित प्लानिंग को लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
विज्ञापन




पुलिस से झड़प और वाटर कैनन का प्रयोग
प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास किया, तो उनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, लेकिन कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस प्रशासन को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा और कार्यकर्ताओं पर पानी की तेज बौछारें छोड़ी गईं।
विज्ञापन


अपराध और भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा
इंदौर शहर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल ने मीडिया से चर्चा में बताया कि यह प्रदर्शन शहर में बेलगाम होते अपराध, भ्रष्टाचार और युवाओं में बढ़ती नशाखोरी के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल साबित हो रहा है और आम जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। नेताओं का कहना था कि सरकार का जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।

मेट्रो प्रोजेक्ट और तोड़फोड़ पर सवाल
कांग्रेस नेताओं ने शहर में चल रहे विकास कार्यों और मेट्रो प्रोजेक्ट की प्लानिंग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि अनियोजित तरीके से चल रहे मेट्रो के काम ने पूरे शहर की व्यवस्था बिगाड़ दी है। इसके अलावा जगह-जगह हो रही तोड़फोड़ से लोग परेशान हैं और शहर अस्त-व्यस्त हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल, एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, देखिए ताजा अपडेट


एसआईआर में हस्ताक्षर अभियान चला रही कांग्रेस
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने शहर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। कांग्रेस का कहना है कि 5.68 लाख मतदाताओं के गायब होने की जानकारी दी है तो नाम भी सार्वजनिक होने चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, उन्हें सार्वजनिक किया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें