फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में गुंडे ने आदिवासी युवक को पीटा, जूते के लैस बंधवाए

Mon, 19 Aug 2024 04:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मार से बचने के लिए युवक भागने लगा तो तीनों ने उसका पीछा किया और उसे फिर रोका। युवक की दुकान के सामने जाकर उसके साथ मारपीट भी की गई। गुंडे रितेश ने युवक से अपने जूते के लैस भी बंधवाए।
विज्ञापन
गुंडे ने जुते के लैस बंधवाए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र मेें एक आदिवासी युवक के साथ हिस्ट्रीशीटर गुंडे ने मारपीट की। गुंड अपनी बाइक से युवक को कट मारते हुए निकला था। युवक ने विरोध किया तो गुंडे रितेश राजपूत ने न केवल युवक के साथ मारपीट की बल्कि उससे अपने जूतों केे लैस भी बंधवाए।

 

गुंडे के साथ उसका एक दोस्त अौर युवती भी मौजूद थी। गुंडे के खिलाफ अलग-अलग थानों में दस से ज्यादा प्रकरण दर्ज है। अब उसके खिलाफ एक और प्रकरण दर्ज हो गया।

 

पिटाई का शिकार हुए युवक ने पुलिस को बताया कि उसका सैलून है। वह उसेे बंद कर घर की तरफ पैदल जा रहा था। तभी रितेश ने उसे बाइक से कट मारा। युवक ने उसे आवाज देकर कहा कि गाड़ी ठीक से चला। इसके बाद रितेश ने अपनी बाइक पलटी और युवक के पास आकर उसकी काॅॅलर पकड़ ली।

 

युवक ने विरोध किया तो रितेश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रितेश के साथ दूसरी बाइक पर उसका दोस्त और एक युवती थी। उन्होंने भी रितेश को मारपीट करने से नहीं रोका।

विज्ञापन



मार से बचने के लिए युवक भागने लगा तो तीनों ने उसका पीछा किया और उसे फिर रोका। युवक की दुकान के सामने जाकर उसके साथ मारपीट भी की गई। गुंडे रितेश ने युवक से अपने जूते के लैस भी बंधवाए। इसकी शिकायत पीडि़त युवक ने भंवरकुआ थाने में की है। आरोपी रितेश के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैै।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें