फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: रील लाइफ की चकाचौंध में खोता युवा, असली जिंदगी के मूल्यों पर संकट

Fri, 21 Feb 2025 10:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर प्रेस क्लब में अभ्यास मंडल द्वारा ‘रील लाइफ बनाम रियल लाइफ’ पर युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों और युवाओं ने सोशल मीडिया के प्रभाव और मानसिक स्वास्थ्य पर चर्चा की। 
विज्ञापन
युवाओं ने रखे बेबाक विचार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर प्रेस क्लब परिसर में अभ्यास मंडल द्वारा 'रियल लाइफ बनाम रील लाइफ' विषय पर युवा संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. पल्लवी आढाव ने अभ्यास मंडल का परिचय दिया, जिसके बाद डॉ. माला सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए युवाओं ने अपने विचार व्यक्त किए और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंतन किया।  
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा
युवाओं ने बताया कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है, विशेष रूप से मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ रहा है। आज का युवा रील लाइफ और रियल लाइफ की तुलना में उलझकर आत्मसम्मान और मानसिक संतुलन खो रहा है। भवानी शर्मा ने कहा कि मात्र 30 सेकंड की रील को वास्तविकता नहीं समझना चाहिए, क्योंकि यह केवल दिखावे के लिए होती है। ग्रीष्मा त्रिवेदी ने चिंता व्यक्त की कि आज की युवा पीढ़ी भयावह और अनैतिक रील्स के प्रभाव में अपना जीवन बर्बाद कर रही है। सौम्या कुंभज ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शित की जाने वाली खुशी अक्सर झूठी होती है, जिससे वास्तविक जीवन में असंतोष बढ़ता है।  

आदित्य सिंह सेंगर ने कहा कि आज कुछ लाइक्स और शेयर के चक्कर में सामाजिक मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को यह समझना होगा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली चीजें वास्तविकता से बहुत दूर होती हैं। इसी क्रम में प्रेरणा जैन, मयंक शर्मा, मिलन सिंह सिसोदिया, कृष्ण अग्निहोत्री, आयुष बिजोनिया, आकाश यादव, धनेश धनगर, फिजा खान, आकाश ज़ुम्बे, नयनी शुक्ला, अंजेश सिंह तोमर और पंकज भट्ट ने भी अपने विचार रखे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों पर अपनी राय दी।  
विज्ञापन


शिक्षाविदों ने दिखाई राह
अंत में शिक्षाविद डॉ. एस.एल. गर्ग, डॉ. ओ.पी. जोशी और स्वप्निल व्यास ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं को सोशल मीडिया के सही उपयोग की दिशा में प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मयंक शर्मा ने किया और अंत में आभार कुणाल भंवर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता, अशोक कोठरी, नेताजी मोहीते, शफी शेख, मुरली खंडेलवाल और वैशाली खरे उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए और वास्तविक जीवन के मूल्यों को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें