फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: जून में भी मई जैसी तपन! 4 दिन में 6 डिग्री चढ़ा पारा, गर्मी उमस से बेहाल हुआ इंदौर

Sun, 08 Jun 2025 08:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: रविवार को दिनभर तेज धूप और उमस रही, मौसम विभाग के मुताबिक अभी राहत की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन
सूरज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तपने वाले मई में बारिश के बाद बारिश वाले जून में गर्मी का असर तेज हो रहा है। पिछले 5 दिनों में तापमान 6.6 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री के करीब पहुंच चुका है, जिसके कारण शहर गर्मी और उमस से परेशान है।
विज्ञापन


Raja Sonam Case: आखिरकार किसको बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी ने खड़े किए गहरे सवाल, जानें सब

लगातार चढ़ता रहा पारा
रविवार को दिनभर तेज धूप रही और उमस ने लोगों को परेशान किया। दिन का पारा 0.8 डिग्री उछला और 38.7 पर आ गया, वहीं रात का पारा 2.1 डिग्री गिरकर 23.4 पर आ गया। इससे पहले शनिवार को दिन में तेज धूप से पारे में तेजी आई, वहीं शाम को हल्की बूंदाबांदी से माहौल में थोड़ी ठंडक घुली। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक शनिवार सुबह से रविवार सुबह के बीच कुल 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम लेकिन परसों की अपेक्षा 1.6 डिग्री ज्यादा था, वहीं 4 दिन पहले 3 जून की अपेक्षा यह 6.6 डिग्री ज्यादा था। 3 जून को दिन का पारा 31.3 और रात का पारा 23.5 डिग्री था। यानी 4 दिन में ही तापमान में करीब 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री और परसों रात की अपेक्षा 2.1 डिग्री कम था। इस दौरान हवाओं की दिशा पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी रही। हवाओं की अधिकतम रफ्तार 33 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार तक खुला रहेगा मौसम, शुक्रवार से फिर बारिश 
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज से अगले 5 दिन मौसम खुला रहेगा, यानी गुरुवार तक बारिश के आसार नहीं है, वहीं शुक्रवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा, जो आगे भी जारी रहेगा। अगर इस बीच अच्छी बारिश होती है तो मानसून की आमद भी हो सकती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें