फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पढ़ाई के दबाव में हेड कांस्टेबल के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस लाइन में पसरा सन्नाटा

Thu, 30 Oct 2025 03:31 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: जूनी इंदौर पुलिस लाइन में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल के 24 वर्षीय बेटे हर्ष गौड़ ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
हर्ष - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनी इंदौर स्थित पुलिस लाइन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां रहने वाले एक हेड कांस्टेबल के 24 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने माता-पिता से माफी मांगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore Weather News: बादलों और ठंडी हवाओं से दिन में सिहरन, पारा सामान्य से 7 डिग्री लुढ़का

माता-पिता कथा से लौटे तो दरवाजा बंद मिला
जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम हर्ष गौड़ (24) निवासी पुलिस लाइन है। उसके पिता सतीश गौड़ एमजी रोड थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ हैं। बुधवार को हर्ष के माता-पिता एक भागवत कथा में गए हुए थे। शाम को जब वे घर लौटे और क्वार्टर के सामने बने कमरे में पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन


फंदे पर लटका मिला शव
आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए, हर्ष फंदे पर लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि शव कई घंटों से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

सुसाइड नोट: 'अपनी मर्जी से दे रहा जान'
पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें हर्ष ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जान दे रहा है। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनके भरोसे पर खरा नहीं उतर सका, इसीलिए यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


सिविल सेवा की तैयारी का था दबाव
परिवार के मुताबिक, हर्ष सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि संभवतः पढ़ाई के दबाव या अवसाद के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परिवार में एक बड़ा भाई रमाकांत भी है। परिवार मूल रूप से मुरैना जिले का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें