फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मोजे में छिपाकर लाया था कलर बम, प्लास्टिक का होने की वजह से मेटल डिटेक्टर भी नहीं पकड़ पाया

Thu, 14 Dec 2023 01:50 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विजिटर गैलरी की वाॅल छोटी है। जिसका फायदा कूदने वाले युवकों ने उठाया। कूदने के बाद युवक आंसदी की तरह  जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जा नहीं पाया। उसे कुछ सांसदों ने घेर लिया।
विज्ञापन
इंदौर के सांसद भी संसद भवन में मौजूद थे। - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों द्वारा लोकसभा में कलर बम फोड़कर सनसनी मचाने वाले घटनाक्रम के गवाह इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी बने। उस वक्त वे सदन में ही थे। उनके पास की पंक्ति में बैठे एक सांसद ही सवाल पूछ रहे थे। जहां वे बैठे थे, उससे 20-25 फुट दूर ही एक युवक कूदा था।

विज्ञापन


लालवानी ने बताया कि युवक मोजे में कलर बम छिपाकर लाया था। इस वजह से मेटल डिटेक्टर भी पकड़ नहीं पाया। युवक ने जैसे ही कलर बम फोड़ा और धुआं उठा तो कई सांसद डर गए। उन्हें लगा कि हमला हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने सांसदों को युवक के पास जाने से रोका।

इस बीच, युवक आगे जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसका एक पैर टेबल में फंस गया। वह संभलता, उससे पहले कुछ सांसदों ने उसे घेर लिया। इसके बाद मार्शलों ने युवक को पकड़ा और संसद के बाहर ले गए। युवक लगातार नारे लगा रहा था।
विज्ञापन


कम है गैलरी की ऊंचाई
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विजिटर गैलरी की वाॅल छोटी है। इसका फायदा कूदने वाले युवकों ने उठाया। कूदने के बाद एक युवक आसंदी की तरफ जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जा नहीं पाया। सांसद लालवानी ने बताया कि मेरे साथ कुछ सांसद भी उस युवक की तरफ बढ़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हमें रोक दिया और कहा कि उसके पास हथियार भी हो सकता है। पूरा घटनाक्रम तीन से चार मिनट चला और हाऊस में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान सदन की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई थी और सुरक्षाकर्मियों ने पूरा हाउस खाली करवा लिया था। जांच के बाद फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें