फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: डॉक्टर बने युवाओं की ग्रेजुएशन सेरेमनी, डिग्री के साथ मिला थिरकने का मौका

Wed, 10 Apr 2024 11:24 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, इंदौर

सार

एक ओर जहां डॉक्टर बनने का जश्न था, वहीं दूसरी ओर गायक सचेत परंपरा के गीतों पर थिरकने का मौका भी विद्यार्थियों को मिला। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दूसरे दिन 500 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री और 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
सांसद शंकर लालवानी ने विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शनिवार को 500 से अधिक विद्यार्थियों को डॉक्टर की डिग्री मिली। इस अवसर पर 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए गए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि डॉक्टर बनने के साथ आपको समाज को स्वस्थ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है। 
विज्ञापन


बता दें कि मालवांचल यूनिवर्सिटी के अनुरूप कल्चरल फेस्ट में शनिवार को एक ओर जहां डॉक्टर बनने का जश्न था, वहीं दूसरी ओर गायक सचेत परंपरा के गीतों पर थिरकने का मौका भी विद्यार्थियों को मिला। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दूसरे दिन 500 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री और 16 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल प्रदान किए गए। सांसद शंकर लालवानी ने सभी विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की। मप्र के पूर्व डीजीपी एनके त्रिपाठी, समाजसेवी डॉ. अनिल भंडारी, पूर्व डीआईजी धमेंद्र सिंह चौधरी, इंटरनेशनल पैरास्विमर सत्येंद्र सिंह लोहिया, डॉ. दिगपाल धाकड़, विधु कुमार को मानद उपाधि प्रदान की गई। इस अवसर पर सभी नागरिकों को लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें