इंदौर में एआईसीटीएसएल की एक बस के ड्रायवर और कंडक्टर को निलंबित किया गया है। दोनों के खिलाफ मेयर के पास शिकायतें पहुंची थी। इसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया।
मेयर पुष्य मित्र भार्गव बुधवार को बैठक के सिलसिले में एआईसीटीएसएल कार्यालय गए थे। वहां उनके भंवरकुआ क्षेत्र की कुछ छात्राएं मिलने आई और रुट पर चलने वाली एक सिटी बस के ड्रायवर और कंडक्टर की शिकायत की।
छात्राएं बोली कि वे कंडक्टर हमेशा बदसलूकी करता है और स्टाॅप पर भी नहीं रोकता। कई बार उसे ठीक से बर्ताव करने को कहा गया, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। इसके बाद मेयर ने चलो बस प्रबंधन को तलब किया और कहा कि सिटी बस मेंं लगे कैमरे के फुटेज उपलब्ध कराए, लेकिन उस बस के कैमरे खराब थे।
इसके बाद मेयर ने चलो बस प्रबंधन को दोनो को निलंबित करने को कहा। ड्रायवर औरर कंडक्टर ने भी अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस रुट पर ज्यादातर छात्र-छात्राएं चलते है। कई बार बस में भीड़ ज्यादा रहती है। उनसे गेट से पीछे हटने को कहा जाता है तो वे भी गुस्सा हो जाते है और अपशब्द बोलते है। बात-बात पर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की धमकी देते है।