फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गैंगरेप का आरोपी इमरान भी पकड़ाया, मोहसिन पर छठी एफआईआर, घरों के अवैध निर्माण टूटेंगे

Wed, 28 May 2025 10:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में गैंगरेप मामले में शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान के भाई इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिम ट्रेनर फैजान खान अभी फरार है। 
विज्ञापन
इमरान पकड़ा गया, फैजान फरार है और मोहसिन जेल में है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में गैंगरेप मामले के मुख्य आरोपी और शूटिंग एकेडमी संचालक मोहसिन खान के भाई इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जिम ट्रेनर फैजान खान अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस गंभीर मामले में मोहसिन, इमरान और फैजान के खिलाफ कुल 14 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब दोनों आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ करेगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

विज्ञापन


Indore News: टेंपो वाला इंदौर अब मेट्रो पर दौड़ेगा, टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या

खजराना में पकड़ा गया इमरान
हिंदू युवती से सामूहिक दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित इमरान खान को अन्नपूर्णा पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। आरोपी फैजान खान अभी फरार है। इमरान, जो महू स्थित अपने घर से गायब था, खजराना क्षेत्र में पकड़ा गया। पुलिस की साइबर सेल ने उसके फोन की लोकेशन ट्रेस करके उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार होने पर इमरान पुलिस को देखकर रोने लगा और युवती की फोटो देखकर उसे पहचानने से इनकार किया। प्रारंभिक पूछताछ में इमरान ने मोहसिन द्वारा की गई धोखाधड़ी स्वीकार कर ली है। अब दोनों आरोपियों से अलग-अलग विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

अवैध निर्माण तोड़ने का दबाव

विज्ञापन

मोहसिन खान के अवैध मकान को लेकर महू नगर परिषद के अध्यक्ष और पार्षदों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया है। स्थानीय विधायक ऊषा ठाकुर ने इस मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। यह कदम आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को तेज करने और उनके अवैध निर्माण को हटाने के लिए उठाया गया है। इससे स्थानीय प्रशासन के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी कम होगी। इस मांग के बाद नगर परिषद ने मोहसिन के घर पर जाकर नोटिस चिपका दिया है और दो दिन के अंदर अवैध निर्माण तोड़ने के लिए कहा है। 

मोहसिन पर छठी एफआईआर
वहीं मुख्य आरोपी मोहसिन खान पर आज छठी एफआईआर दर्ज हुई है। एक बालक के पिता ने यह एफआईआर धोखाधड़ी के आरोप में करवाई है। उसने बताया है कि मोहसिन ने उसके बेटे के लिए बंदूक दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे लेकिन बंदूक भी नहीं दिलवाई और राशि भी वापस नहीं की। 

मामले की आगे की स्थिति

विज्ञापन

इस मामले की जांच में पुलिस पूरी गंभीरता दिखा रही है और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। इमरान की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फैजान की तलाश में जुट गई है। मामले की छानबीन के दौरान और भी तथ्य सामने आ सकते हैं, जिससे आरोपों की पुष्टि होगी। स्थानीय प्रशासन ने भी मामले को लेकर जनता की चिंता को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें