तेजी से विस्तार कर रहे हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में बढ़ती सुरक्षा चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंदौर चैप्टर द्वारा “सेफ्टी एंड सिक्योरिटी इन द हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री” थीम पर इंडिया फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा 2025 का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय आयोजन में 200 से अधिक विशेषज्ञों आर्किटेक्ट्स, कंसल्टेंट्स, कॉन्ट्रैक्टर्स, होटल फैसिलिटी मैनेजर्स और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों, अनुपालन प्रक्रियाओं और एकीकृत सुरक्षा प्रणालियों के कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना था। 2016 से हर वर्ष आयोजित हो रही इंडिया फायर एंड सिक्योरिटी यात्रा अब एक महत्वपूर्ण ज्ञान-साझा मंच बन चुकी है, जो भारत के निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा को आकार देने वाले नए रुझानों, तकनीकों और विनियमों पर संवाद को प्रोत्साहित करती है।
यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर के मल्हारगंज में मेट्रो स्टेशन का विरोध, व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
अपर आयुक्त बोले एनबीसी 2016 के मानकों का पालन करना अनिवार्य
मुख्य अतिथि रोहित सिसोनिया, आईएएस (अपर आयुक्त, इंदौर) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी भवनों को एनबीसी 2016 के मानकों का पालन करना अनिवार्य है। ये मानक न्यूनतम आवश्यकताएं हैं, और फायर कंसल्टेंट्स को भवन की वास्तविक फायर लोड के आधार पर सिस्टम डिजाइन करने चाहिए।” उन्होंने फायर एंड सिक्योरिटी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FSAI) के द्वारा अग्नि और जीवन सुरक्षा के क्षेत्र में जागरूकता एवं प्रोफेशनल प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।