फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने गाए भजन, सुरों में गूंजी संत वाणी

Mon, 24 Aug 2026 08:48 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अहिल्या उत्सव समिति की भजन स्पर्धा में भक्ति के रंग बिखरे। क्लर्क कॉलोनी राम मंदिर में आयोजित स्पर्धा में इंदौर और आसपास के 24 भजन मंडलों ने हिस्सा लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
भजनों की प्रस्तुती देते कलाकार - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवी अहिल्या उत्सव समिति हर साल अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर भजन स्पर्धा आयोजित करती है। इस साल क्लर्क कॉलोनी राम मंदिर पर स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें इंदौर सहित आसपास के भजन मंडलों ने सहभागिता की। खास बात यह रही कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के समूहों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। भजन मंडल में महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर आई थीं और सधे सुरों से भजनों को आवाज दी। भजन मंडलियां अपने साथ हारमोनियम, सितार और तबले पर जुगलबंदी भी करती नजर आईं।

विज्ञापन

 

स्पर्धा में 24 भजन मंडलों ने भाग लिया। स्पर्धा संयोजक अशोक घुमन्नर ने बताया कि कुछ भजन मंडलों ने जीवंत प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। पहला पुरस्कार क्लर्क कॉलोनी के भजन मंडल को मिला। देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह के दौरान भजन मंडलों को पुरस्कृत किया जाएगा।
 

आयोजन स्थल पर फोटोग्राफर सचिन मतकर की छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई थी, जिसमें भगवान पंढरीनाथ महाराज के दर्शन के लिए निकलने वाली दिंडी यात्राओं के फोटो प्रदर्शित किए गए। वे यात्रा में पैदल घूमे और भक्ति के अलग-अलग रंगों को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन

 

अहिल्या उत्सव समिति द्वारा भजन स्पर्धा के अलावा अन्य आयोजन भी किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत पिछले दिनों वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य आयोजन देवी अहिल्या की पुण्यतिथि पर गांधी हॉल में होगा। इस दौरान गांधी हॉल से राजवाड़ा तक देवी अहिल्या की पालकी भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें