फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: कार मेें रस्सी से दोस्त का गला दबाया, जंगल में शव ले जाकर गाड़ दिया, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 06:20 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पुलिस की जांच को भटकाने के लिए गजानंद के मोबाइल को उन्होंने महू से उज्जैन जाने वाली ट्रेन में फेंक दिया था। पुलिस को पहले फोन की लोकेशन महू मिली। इसके बाद उज्जैन मिली। आरोपियों के फोन की लोकेशन भी वहां मिली।
विज्ञापन
मृतक गजानंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राऊ क्षेत्र से गायब हुए युवक गजानन परिहार की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया कि गजानन का अपहरण उसके ही दोस्तों ने किया और उसे पालातपानी ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को राजपुर के जंगलों में गाड़ दिया गया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और टोल फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को पुलिस आरोपियों को लेकर शव बरामद करने के लिए जंगल पहुंची।

विज्ञापन


राऊ पुलिस थाने में 23 अगस्त को गजानन परिहार की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने गजानन के दोस्तों से पूछताछ की और संदेह होने पर आशीष पंवार और उसके दो साथी धीरज और राहुल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गजानन ने अपनी पत्नी के इलाज के लिए आशीष से 32 हजार रुपये उधार लिए थे। वह रकम चुका नहीं पा रहा था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को आशीष ने गजानन को अपनी कार में ड्राइवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठाया और पातालपानी रोड पर ले जाकर रस्सी से उसका गला घोंट दिया। 

पहले वे लाश को पातालपानी के जंगलों में ठिकाने लगाना चाहते थे, लेकिन बाद में राजपुर के जंगलों में ले जाकर उसे दफना दिया। जांच को भटकाने के लिए आरोपियों ने गजानन के मोबाइल को महू से उज्जैन जाने वाली ट्रेन में फेंक दिया। पुलिस को पहले फोन की लोकेशन महू और फिर उज्जैन में मिली। इसी आधार पर आरोपियों की भी लोकेशन ट्रेस की गई। महू मार्ग के टोल पर गजानन को उनकी कार में सवार देखा गया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें राजपुर के जंगल लेकर गई है। उनकी बताई जगह पर खुदाई कर लाश बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें