फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय के क्षेेत्र मेें एक साथ पांच वाहन चोरी, ढाई माह में तीसरी वारदात

Sat, 25 May 2024 01:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंत्री विजयवर्गीय नंदा नगर की गली नंबर 9 में रहते है। दो माह पहले उनके निवास के पास ही एक बाइक चोरी हो गई थी। शुक्रवार रात को गली नंबर दस में एक साथ पांच दोपहिया वाहन चोरी हो गए। चोर रात को लाॅक तोड़कर पांचों वाहनों को चुराकर ले गए।
विज्ञापन
नंदा नगर में वाहन चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षित कहे जाने वाले इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में अब चोरी की घटनाएं होने लगी हैै। इस क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है। शुक्रवार रात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास से 200 मीटर दूर चोरों ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक साथ पांच वाहन चोरी हो गए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन चोरों का पता लगा रही है।

मंत्री विजयवर्गीय नंदा नगर की गली नंबर 9 में रहते है। दो माह पहले उनके निवास के पास ही एक बाइक चोरी हो गई थी। शुक्रवार रात को गली नंबर दस में एक साथ पांच दोपहिया वाहन चोरी हो गए। चोर रात को लाॅक तोड़कर पांचों वाहनों को चुराकर ले गए।

विज्ञापन


सुबह लोगों ने घरों के बाहर अपने वाहन नहीं देखे तो वे दंग रहे गए और पुलिस को सूचना दी। क्षेत्र में पहली बार एक साथ पांच वाहनों के चोरी होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने गली में जिनके घरों में कैमरे लगे है। उनके फुटेज के अाधार पर बदमाशों को हुलिया निकाला।

वाहन चोर गिरोह सक्रिय

एक माह पहले नंदा नगर की गली नंबर  आठ में वाहन चोरी हो चुके हैै। यह इस चोरी का वीडियो फुटेज भी पुलिस को मिला। इस वारदात में तीन युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी चुराने आए थे। एक युवक ने पहले वाहन का हेंडल लाॅक तोड़ा, फिर गाड़ी को थोड़ा  आगे ले जाकर स्टार्ट किया। तब तक उसके साथी दो युवक आसपास नजर रख रहे थे, ताकि किसी के जागने पर वे उसका विरोध कर भाग सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें