फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: लसूड़िया के टेंट गोदाम में लगी आग, तीन घंटे भभकती रही लपटें, दो किमी दूर से दिख रहा था धुआं

Mon, 17 Mar 2025 01:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में आग बुझाई गई। आग ने आसपास के गोदामों को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।

 
विज्ञापन
इंदौर में टेंट हाउस गोदाम में लगी आग को बुझाने में तीन घंटे लग गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सोमवार को एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। टेंट हाउस में लाखों रुपए का सामान रखा हुआ था जो जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन चार टैंकर पानी खत्म होने के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। खुला परिसर होने के कारण आग और तेजी से फैल रही थी। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलिस और वकीलों के बीच तनाव बढ़ा, 8 थानों का बल बुलाया

लसूड़िया क्षेत्र में सज्जन टेंट हाउस का बड़ा गोदाम है। सोमवार दोपहर एक बजे के करीब गोदाम के पिछले हिस्से में कर्मचारियों ने आग की लपेट उठती देखीं। पहले उन्होंने अपने स्तर पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया इस बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। दमकलों के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग से निकल रहा धुआं दो किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। टेंट हाउस के गोदाम के आसपास अन्य टेंट हाउस के  गोदाम भी है। आग की चपेट से उनको बचाने के लिए गोदाम मालिकों ने माल निकालना शुरू कर दिया था, हालांकि टेंट हाउस में लगी आग ने आसपास के दूसरे को गोदामों को चपेट में नहीं लिया। इसके बाद दूसरे को गोदाम मालिकों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, पत्नी ने कराई एफआईआर

टेंट हाउस के जिस गोदाम में आग लगी थी, वहां पर दो पेड़ भी थे। आग के कारण दोनों पेड़ भी जल गए। क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि यहां पर दो-तीन तेल कंपनियों के गोदाम हैं। क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना चाहिए अन्यथा किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें