फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:इंदौर मेें कूलर गोदाम मेें आग लगी, फायर ब्रिगेड के आने से पहले लोगों ने बुझा दी आग

Mon, 01 Apr 2024 09:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

नयापुरा क्षेत्र के कूलर गोदाम में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह है। गोदाम जहां पर है, वहां तक पहुंचने का मार्ग संकरा हैै। दमकल को वहां तक पहुंचने में परेशानी भी हुई।
विज्ञापन
कूलर गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के नयापुरा क्षेत्र मेें सोमवार को कूलर के एक गोदाम में  आग लग गई। इसकी सूचना लोगों नेे फायर ब्रिगेड को दी। दमकलें आती, उससे पहले लोगों ने आसपास के मकानों के पाइप से आग पर पानी की बौछार मारना शुरू कर दी और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में फायर ब्रिगेड ने एक टैंकर पानी से आग पुरी तरह बुझा दी। आग लगने के कारण गोदाम में लगे लाखों रुपये के कूलर जलकर राख हो गए।

नयापुरा क्षेत्र के कूलर गोदाम में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट की वजह है। गोदाम जहां पर है, वहां तक पहुंचने का मार्ग संकरा हैै। दमकल को वहां तक पहुंचने में परेशानी भी हुई। उसके आने से पहले बस्ती के लोग सक्रिय हुए और पाइप से पानी की बौछार मारकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

विज्ञापन


जिस गोदाम मेें आग लगी थी। उसके आसपास दूसरी दुकानें भी है, लेकिन समय रहते आग बुझ जाने के कारण दूसरी दुकानें आग की चपेट में नहीं आई। इस अग्नि हादसे के देखने के लिए भी वहां काफी भीड़ लग गई थी। जिसे पुलिस ने हटाया। गोदाम मालिक ने बताया कि गर्मी का मौसम आने के कारण कुछ दिनों पहले ही नया स्टाॅक मंगाया था,लेकिन सब आग की भेंट चढ़ गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें