फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: बिजली कंपनी के बाहर सैकड़ों अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, 6 महीने पहले पास, फिर भी नौकरी नहीं

Mon, 10 Nov 2025 08:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: बिजली कंपनी की 2500 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया 6 महीने पहले रिजल्ट आने के बाद भी रुकी हुई है, क्योंकि कुछ असंतुष्ट अभ्यर्थी कोर्ट चले गए हैं। सोमवार को, नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने एमडी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलो ग्राउंड बिजली मुख्यालय पर बड़ी संख्या में चयनित युवाओं ने अपनी नियुक्तियों को लेकर प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि परीक्षा के बाद परिणाम आ चुके हैं लेकिन उन्हें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। वहीं बिजली कंपनी का कहना है कि मामला न्यायालय में होने के कारण नियुक्तियां देने में देर हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: वाहनों से जब्त साइलेंसर, हूटरों पर ट्रैफिक पुलिस ने चलाए बुलडोजर

2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर लटकी तलवार
गौरतलब है कि 20 मार्च को बिजली कंपनी में 2500 से ज्यादा नई नियुक्तियों को लेकर परीक्षाएं ली गई थी। इनका परिणाम भी मई में जारी कर दिया गया था। परिणाम आने के बाद कुछ असंतुष्ट अभ्यर्थी न्यायालय पहुंच गए। उन्हें परीक्षा में आए कुछ प्रश्नों पर आपत्ति थी। उनके द्वारा लगाए गए केस के चलते नियुक्ति प्रक्रिया रुक गई है। 
विज्ञापन


केस में फंसा विभाग
सोमवार को एमडी ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे जो इन परिणामों में उत्तीर्ण हो चुके हैं। प्रदर्शन के दौरान सीजीएम प्रकाश सिंह चौहान ने तकरीबन 30 मिनट तक अभ्यर्थियों से बात की और उन्हें विभाग से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में केस चल रहा है और उसके बाद जो भी निर्णय आएगा उसका पालन किया जाएगा। फिलहाल प्रकरण न्यायालय में होने से नियुक्तियों की पूरी प्रक्रिया रुकी हुई है। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी बोले नियुक्तियों पर स्टे नहीं
सीजीएम प्रकाश सिंह चौहान से अभ्यर्थियों ने कहा कि कोर्ट में केस चल रहे हैं पर नियुक्तियों पर स्टे नहीं है। इसके बावजूद विभाग के द्वारा हमें नियुक्ति नहीं दी जा रही है। अभ्यर्थियों ने कहा कि यदि हमें जल्द ही नियुक्ति नहीं दी गई तो फिर हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें