फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पुलिस का बड़ा एक्शन, जाल में फंसी 'अफीम वाली कार', दो गिरफ्तार

Sun, 12 Oct 2025 10:07 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने फूटी कोठी चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से दो लोगों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार समेत कुल 13 लाख का माल जब्त कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार देर रात चेकिंग के दौरान एक कार से 463 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर के 33 ब्लैक स्पॉट, यहां होते हैं सबसे अधिक हादसे, कलेक्टर ने बनवाई लिस्ट, बायपास भी शामिल

फूटी कोठी चौराहे पर हुई गिरफ्तारी
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, नियमित गश्त और चेकिंग अभियान के तहत फूटी कोठी चौराहे पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रुकने का इशारा किया गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो व्यक्तियों के पास से यह मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान और जब्त सामान
पकड़े गए आरोपियों की पहचान अशोक शर्मा, निवासी विदुर नगर, और कमल पटेल, निवासी सैटेलाइट कॉलोनी बिजलपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 463 ग्राम अफीम और तस्करी में इस्तेमाल हो रही कार को जब्त कर लिया है। जब्त की गई अफीम और कार की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस करेगी आगे की पूछताछ
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपियों से यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि वे अफीम की यह खेप कहाँ से लाए थे और इंदौर में इसे किसे सप्लाई करने वाले थे, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें