फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नशे में धुत बस ड्राइवर ने फैलाई दहशत, टक्कर पर टक्कर मारते पकड़ा गया, पुलिस ने मौके पर बस जब्त की

Sat, 06 Dec 2025 11:39 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में शुक्रवार रात बड़ा हादसा टल गया, जब एक बस ड्राइवर शराब के नशे में सड़कों पर तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था और कई वाहनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
indore news - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक बस का ड्राइवर शराब के नशे में सड़कों पर तेज रफ्तार से बस दौड़ा रहा था। इस दौरान उसने लापरवाही से कई वाहनों को टक्कर मार दी। एक बाइक सवार युवक ने खुद भी बस की टक्कर झेली और बाल-बाल बचने के बाद तुरंत नजदीकी चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के सूबेदार और जवानों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस ने रणनीति बनाकर चौराहे पर घेराबंदी की और कुछ ही मिनट में बस को रोक लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें 
आटे में 'खेल' करते पकड़ी गई फैक्ट्री, प्रशासन ने तुरंत जड़ा ताला

ड्राइवर नशे में पाया गया, थाने ले जाकर की गई पुष्टि
चौराहे पर बस को रोककर जब पुलिस ने ड्राइवर को नीचे उतारा तो वह नशे की हालत में लड़खड़ाता मिला। तत्काल उसे भंवरकुआं थाने भेजा गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच में पुष्टि हुई कि ड्राइवर शराब पीकर बस चला रहा था। उल्लेखनीय है कि इंदौर के बड़ा गणपति इलाके में पहले भी नशे में ट्रक ड्राइवर की वजह से कई वाहनों को टक्कर लगी थी और कुछ लोगों की जान चली गई थी। इसी तरह की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। यह घटनाक्रम शुक्रवार शाम आईटी पार्क चौराहे के पास हुआ, जहां ड्यूटी पर मौजूद सूबेदार अशोक कुमार भार्गव, एएसआई सुबोध शर्मा और जवान देवी सिंह व संदीप जाट ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


बाइक सवार की शिकायत पर कार्रवाई, बस बिना सवारी के थी
शिकायतकर्ता युवक ने बताया कि राजरतन ट्रेवल्स की बस का चालक राजीव गांधी चौराहे से आईटी पार्क चौराहे की तरफ खतरनाक तरीके से बस चला रहा था। उसने एक ई-रिक्शा सहित उसकी बाइक को भी टक्कर मारी, जिससे वह बाल-बाल बचा। शिकायत देने के बाद युवक वहां से चला गया। पुलिस ने बस के आते ही उसे रोक लिया और ड्राइवर पर कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि बस में उस समय कोई सवारी नहीं थी। ट्रेवल्स संचालकों के अनुसार बस को व्हील अलाइनमेंट के लिए भेजा गया था और काम पूरा होने के बाद ड्राइवर उसे वापस ले जा रहा था। रात में इसी बस को पुणे जाना था।
विज्ञापन


वॉल्वो बस जब्त, दूसरे ड्राइवर को बुलाकर थाने में खड़ा कराया
ट्रैफिक पुलिस ने वॉल्वो बस को जब्त कर लिया और सुरक्षा की दृष्टि से खुद बस न चलाते हुए ट्रेवल्स कंपनी के दूसरे ड्राइवर को मौके पर बुलाया। बाद में बस को आउटर रूट से होते हुए महू नाका के पास स्थित ट्रैफिक थाने (पश्चिम) में खड़ा कराया गया। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे न केवल चालक बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ती है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी परिस्थिति में नशे में वाहन चलाने की कोशिश न करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें