फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:महू में ड्रोन से निगरानी, विधायक ठाकुर ने कहा-उपद्रवियों से वसूले तोड़फोड़ का खर्च

Thu, 13 Mar 2025 01:24 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बुधवार रात को महू के संवेदनशील क्षेत्र पत्ती बाजार, कोतवाली क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा तलाशी अभियान भी चलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास पुलिस ने फिक्स पाइंट बनाए है। वहां पुलिस जवान पूरे समय तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
महू में फ्लैग मार्च। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू में रविवार को हुए उपद्रव के बाद अब हालात सामान्य है, लेकिन होली के त्यौहार को देखते हुए महू में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महू में 20 से ज्यादा स्थानों पर होलिका दहन के सार्वजनिक कार्यक्रम होते है। वहां पुलिस की निगरानी रहेगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ड्रोन से निगरानी रख रही है। उधर महू विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री से मांग की है कि उपद्रवियों ने दस से ज्यादा वाहनों में तोड़फोड़ और चार दुकानों में आग लगाई है। जिन उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे ही नुकसान की भरपाई की जाना चाहिए।

विज्ञापन

 

इससे जुड़ी खबर पढ़ें-  महू में तनाव फैलाने वाले 12 उपद्रवी गिरफ्तार, बंद रहे बाजार

 

प्रशासन को उनसे पैसा लेकर प्रभावितों को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरा उपद्रव सुनियोजित साजिश के तहत किया गया। पुलिसकर्मियों पर तलाशी के दौरान मिर्ची से भरा पानी भी फेंका गया। पत्थर पहले से जमा करके रखे गए थे। उधर शहर के हिन्दू संगठनों ने महू में परंपरागत फाग यात्रा निकालने की घोषणा भी की है।

संवेदनशील क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च

बुधवार रात को महू के संवेदनशील क्षेत्र पत्ती बाजार, कोतवाली क्षेत्र में पुलिस का फ्लैग मार्च निकाला। इसके अलावा तलाशी अभियान भी चलाया गया। संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास पुलिस ने फिक्स पाइंट बनाए है। वहां पुलिस जवान पूरे समय तैनात रहेंगे। इसके अलावा बस्ती में ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। हर जोन में दो-दो ड्रोन निगरानी रख रहे है,ताकि घरों की छतों पर होने वाले मूवमेंटों को कैद किया जा सके।


आपको बता दे कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए क्रिकेट फायनल में भारत ने जीत दर्ज कराई थी। इसके बाद महू में कुछ युवक जश्न मनाने निकले थे। इस दौरान भीड़ पर पथराव हो गया। कुछ देर बाद वाहनों में तोड़फोड़ और दुकानों में  आग लगाने की घटना भी होने लगी थी। इस मामले में 20 से ज्यादा लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें